{"_id":"695973aaaa5988b6ea0001aa","slug":"awareness-campaign-on-the-ill-effects-of-drug-abuse-kaithal-news-c-18-1-knl1004-816237-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जागरूकता अभियान में बताए नशे के दुष्परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जागरूकता अभियान में बताए नशे के दुष्परिणाम
Sun, 04 Jan 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया जा रहा नशा जागरूकता अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में नशा जागरूकता टीम ने संजय कॉलोनी चीका और खरका क्षेत्र में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि इससे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी और अपराध भी बढ़ते हैं। पुलिस ने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहकर स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवन अपनाएं।
नशा जागरूकता टीम में शामिल एसआई कर्मबीर, एचसी सुनील
कुमार, महिला सिपाही किस्मत और सोनिया तथा एसपीओ राजपाल, प्रदीप कुमार व जसविंदर ने कहा कि कैथल पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और इस अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं नशा तस्करी या नशे से जुड़ी गतिविधि दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।