फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Awareness campaign of health department continues in Sewan

Kaithal News: सीवन में स्वास्थ्य विभाग का जागरूकता अभियान जारी

Sat, 24 May 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 24 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Awareness campaign of health department continues in Sewan

विज्ञापन
सीवन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीवन के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरकिरत के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू और मलेरिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए एक व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत विभाग की कई टीमों ने गली-मोहल्लों और घर-घर जाकर लोगों को इन बीमारियों से बचाव के उपाय बताए और जागरूक किया।

इस अभियान का नेतृत्व कर रहे स्वास्थ्य निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि मलेरिया और डेंगू का लार्वा साफ खड़े पानी में पनपता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों में रखे कूलर, गमले, पानी की होदी, और छत पर रखे पुराने सामान की नियमित सफाई करें और हर रविवार को ड्राई डे के रूप में मनाएं, ताकि घरों में कहीं भी पानी जमा न हो सके।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि डेंगू संक्रमित मादा एडीज एजिप्टाई मच्छर के काटने से फैलता है, जो दिन में काटता है। पवन कुमार ने मच्छरजनित रोगों से बचाव के लिए पानी से भरे गड्ढों को मिट्टी से भर देना या काला तेल डालना, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनना, मच्छरदानी का उपयोग करने के सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगरपालिका सचिव दीपक कुमार ने बताया कि नगर पालिका की ओर शहर में समय-समय पर फॉगिंग कराई जा रही है व सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। तालाबों और जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी निकालने के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर भारत भूषण, विजय कुमार, भतेरी देवी, मुकेश, प्रवीण, अनिता, नीलम और निशा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed