फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Avoided plastic glasses in Chhabil

Kaithal News: छबील में प्लास्टिक के गिलासों से किया परहेज

Tue, 10 Jun 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 10 Jun 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Avoided plastic glasses in Chhabil
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/कलायत/पाई। भीषण गर्मी में जिले भर में कई स्थानों पर समाजसेवी छबील लगाकर राहगीरों की प्यास बुझा रहे हैं। ज्यादातर जगहों पर प्लास्टिक के गिलासों से परहेज कर स्टील के गिलास का प्रयोग किया जा रहा है। पर्यावरण के दृष्टिकोण से यह अच्छा कदम है।

कस्बा में पूंडरी-राजौंद मार्ग पर सोमवार को ठंडे जल की छबील लगाई। ग्रामीणों की ओर से इस छबील से आने जोन वाले राहगीरों को ठंडा जल पिलाया और गर्मी से राहत दिलवाई। ग्रामीण संजय ढुल, नरेंद्र, महावीर, दिलबाग आदि ने बताया कि जल सेवा एक पुण्य का कार्य है।
विज्ञापन


कलायत नगर में रेलवे रोड पर लगाई गई छबीलों में कहीं रूह आफजा तो कहीं लाहौरी जीरा लोगों को पिलाया गया। छबील में सेवा दे रहे अमित, पवन कुमार कैथल, शेखर, नरेश कुमार, विपुल शर्मा, रवि जैस्ट, रमन शर्मा आदि ने कहा कि ज्येष्ठ माह की भीषण गर्मी में प्यास से व्याकुल जीव को पानी पिलाना उसे नया जीवन देने के समान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दशक पूर्व ग्रामीण क्षेत्र में महिलाएं चौपालों व बैठकों में पूरे ज्येष्ठ माह पुण्य प्राप्ति के लिए मिट्टी के नए घड़ों में पानी भरकर रखती थी ताकि उन्हें गर्मी में प्यासे को पानी पिलाने का कई गुणा फल प्राप्त हो सके। पवन कुमार ने कहा कि पुराणों के अनुसार जयेष्ठ मास में तपती गर्मी राहगीरों को शरबत या मीठा जल पिलाने से परिवार में सुख शांति व समृद्धि आती है। इस बार आयोजकों ने प्लास्टिक के गिलासों का प्रयोग नहीं किया।


शेखर शर्मा ने कहा कि छबीलों के माध्यम से हम एक और तो मीठा शरबत पिलाते हैं और वह भी प्लास्टिक जैसे नुकसानदायक गिलासों में। छबील समाप्त होने के बाद हजारों की संख्या में प्लास्टिक के गिलास सड़कों पर ओर नालों में जमा हो जाते हैं जिससे पर्यावरण व आमजन को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसीलिए प्लास्टिक के गिलासों से परहेज ही किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed