फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Aurora murder accused arrested from Kurukshetra

अरोड़ा हत्याकांड का आरोपी कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार

Tue, 15 Apr 2014 12:58 AM IST
अमर उजाला कैथ्ाल
अमर उजाला कैथ्ाल Updated Tue, 15 Apr 2014 12:58 AM IST
विज्ञापन
Aurora murder accused arrested from Kurukshetra
कैथल। प्लाइवुड विक्रेता की फिरौती के लिए हत्या मामले में हाईकोर्ट द्वारा उम्रकैद के दोषी नरेश कमोदा को कोर्ट के आदेश पर सीआईए पुलिस ने कमोदा जिला कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय के आदेशानुसार दोषी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल खटकड़ ने बताया 17 मार्च 2006 की शाम छात्रावास रोड़ पर प्लाइवुड विक्रेता की हत्या मामले में अपराध शाखा प्रभारी सत्यवान व एएसआई रणधीर सिंह की टीम ने कमोदा जिला कुरुक्षेत्र में रेड मारते हुए दोषी नरेश कमोदा को गिरफ्तार कर लिया है। अंधेरे का फायदा उठाते हुए दोषी ने गांव क्षेत्र के बाग से भागने का प्रयास किया, परंतु सतर्क सीआईए की टीम ने अंतत: प्रयास करते हुए दोषी नरेश को गिरफ्तार कर लिया। इसकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय की ओर से अरेस्ट वारंट जारी किए गए थे। प्रवक्ता ने बताया इस मामले में 10 फरवरी 2014 को हाईकोर्ट ने 8 दोषियों सुरेंद्र, अनिल, जोगिंद्र निवासी ग्योंग, सुरेंद्र वासी नेहरु गार्डन कालोनी, बलजीत बड़सीकरी, दर्शन आंधली, नरेश कमोदा तथा धर्मबीर मोखरा को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। दोषी दर्शन पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अनिल ग्योंग की मौत हो चुकी है और धर्मबीर व जोगिंद्र अभी फरार हैं और शेष अभियुक्त पहले ही जेल में है। वांछित दोषीयों की गिरफ्तारी के लिए सीआईए पुलिस की कई टीमें तलाश में जुटी हैं। प्रवक्ता ने बताया 10 मार्च 09 को अदालत ने आरोपी मनजीत उर्फ विक्की वासी नरवाना को उम्रकैद का सजायाब करते हुए शेष आरोपियों को बरी कर दिया, परंतु राज्य सरकार द्वारा हाईकोर्ट में याजिका दायर की गई थी। मामले की जांच तत्कालीन पुलिस अधीक्षक कैथल श्री नवदीप सिंह विर्क ने करते हुए एक संगठित आपराधिक गिरोह को काबू करने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की, जिन्होंने बाद में एसपी सोनीपत के पद पर रहते हुए भी जागरूकता का परिचय देकर खुद जांच जारी रखी और गिरोह से जुड़े 34 खतरनाक आरोपी गिरफ्तार कर लिये थे। इन आरोपियों में से विर्क के अथक प्रयास कारण दक्षिण अफ्रीका से प्रत्यर्पण करवा कुख्यात अपराधी बलजीत, जोगिंद्र व सुरेंद्र पहलवान को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed