फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The Atharvaveda and Rigveda Houses stood first.

Kaithal News: अथर्ववेद और ऋग्वेद सदन रहे प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
The Atharvaveda and Rigveda Houses stood first.
प्रतियोगिता में भाग लेती शिक्षा भारती स्कूल की छात्रा। विज्ञप्ति
कलायत। शिक्षा भारती विद्या निकेतन में विद्यार्थियों का आधुनिक समाज में महत्व विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्कूल के सभी सदनों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने विचार व्यक्त किए। अंग्रेजी माध्यम में आयोजित इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाना और उन्हें समाज में उनके योगदान एवं दायित्वों से अवगत कराना रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कड़े मुकाबले के बीच अथर्ववेद और ऋग्वेद दोनों सदनों ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। वहीं यजुर्वेद सदन ने दूसरा और सामवेद सदन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। संस्थान के चेयरमैन कुलदीप सिंह ने कहा कि विद्यार्थी किसी भी देश और समाज का भविष्य होते हैं। आधुनिक युग में केवल पुस्तकीय ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है बल्कि बच्चों में सामाजिक चेतना, नैतिक मूल्य और मंच पर निर्भीक होकर बोलने का कौशल विकसित होना भी बेहद जरूरी है। प्रधानाचार्य जितेन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों को दैनिक जीवन में जिम्मेदार बनाती हैं और उन्हें समाज में अपना सकारात्मक योगदान देने की सीख देती हैं। भाषण प्रतियोगिता से बच्चों के विचार स्पष्ट होते हैं और उनमें आत्मविश्वास का संचार होता है।

प्रतियोगिता में भाग लेती शिक्षा भारती स्कूल की छात्रा। विज्ञप्ति

प्रतियोगिता में भाग लेती शिक्षा भारती स्कूल की छात्रा। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed