फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   MLA Aditya Surjewala visits Pundri Mandi; raises questions about the paddy procurement system.

Kaithal News: पूंडरी मंडी पहुंचे विधायक आदित्य सुरजेवाला, धान खरीद व्यवस्था पर उठाए सवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
MLA Aditya Surjewala visits Pundri Mandi; raises questions about the paddy procurement system.
पूंडरी की मंडी में धान खरीद का जायजा लेते विधायक सुरजेवाला। विज्ञ​प्ति
पूंडरी। कैथल से कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने शुक्रवार को पूंडरी अनाज मंडी का दौरा कर धान खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने किसानों, मजदूरों और आढ़तियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। सुरजेवाला ने मंडी में जगह की कमी, उठान में देरी और खरीद में कथित अनियमितताओं के लिए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन

सुरजेवाला ने कहा कि मंडी में जगह कम पड़ने के कारण किसानों का धान पूंडरी-पाई मुख्य सड़क पर उतारा जा रहा है जिससे करीब डेढ़ किलोमीटर तक यातायात प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि खरीद के नाम पर किसानों से 200 से 300 रुपये प्रति क्विंटल तक की कथित अवैध कटौती की जा रही है। हाल में पूंडरी में किसानों की ओर से हैफेड कार्यालय पर तालाबंदी किए जाने का मामला भी सामने आया था। उन्होंने कहा कि सरकार का धान खरीद के लिए रवैया किसानों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि प्रति एकड़ खरीद सीमा, नमी के नाम पर कटौती और कंबाइन संचालन संबंधी पाबंदियों से किसानों की दिक्कतें बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का फॉर्मूला साफ है- पैदावार पर पाबंदी, कटाई पर कर्फ्यू, बिक्री पर बेड़ी और एमएसपी पर तालाबंदी।
विज्ञापन

विधायक ने सरकार से मांग की कि मंडी के सभी गेट खोले जाएं, पर्याप्त संख्या में ट्रकों की व्यवस्था कर 48 घंटे में धान का उठान सुनिश्चित किया जाए और 72 घंटे में किसानों को भुगतान किया जाए। उन्होंने नमी के नाम पर कटौती रोकने, कंबाइन पर लगाई गई पाबंदियां हटाने और प्रति एकड़ खरीद सीमा समाप्त करने की भी मांग की। सुरजेवाला ने कहा कि किसानों को पराली प्रबंधन के लिए मशीनरी और उचित व्यवस्था उपलब्ध कराने के बजाय केवल दंडात्मक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर ढांड, पूर्व मंडी प्रधान रामपाल बरसाना, ध्यान सिंह, नरेंद्र सिंह, राजेंद्र बुच्ची, उज्जवल आढ़ती, रामफल मोहना मौजूद रहे।

पूंडरी की मंडी में धान खरीद का जायजा लेते विधायक सुरजेवाला। विज्ञप्ति

पूंडरी की मंडी में धान खरीद का जायजा लेते विधायक सुरजेवाला। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed