फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Atul became the head of the executive

Kaithal News: अतुल बने कार्यकारिणी के प्रधान

Fri, 23 Feb 2024 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 23 Feb 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Atul became the head of the executive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिला प्रधान अतुल शर्मा ने बताया कि 2024-25 के लिए बनी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी से नवाजा।

प्राइवेट स्कूल वेलफेयर के जिला सचिव सत्यजीत सैनी ने मंच का संचालन करते हुए कार्यकारिणी के सभी सदस्यों का स्वागत किया। इस दौरान पूर्व प्रधान प्रदीप कसान ने अपने कार्यकाल का ब्यौरा देते हुए आगामी कार्य के लिए संपूर्ण कार्य भार वर्तमान प्रधान अतुल शर्मा को सौंपा।
विज्ञापन


मुख्य संरक्षक व उपप्रधान राज्य प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन राजेश मुझाल को स्टेट बोर्ड की मान्यता तथा संबंधित से संबंधित कार्य की जिम्मेदारी दी गई। चेयरमैन प्रदीप कसान को 134 रिंबर्समेंट, रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी तथा रेनुवल ऑफ सोसाइटी जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान मुख्य संरक्षक बलविंदर संधू को उनके अनुभव को देखते हुए चिराग योजना आरटीई तथा स्टेट बोर्ड संबंधी रिकॉर्ड मेंटेन की जिम्मेदारी दी गई। मुख्य संरक्षक व भूतपूर्व अध्यक्ष संजीव शर्मा को सीबीएसई बोर्ड से संबंधित सभी स्कूल की समस्या समाधान की जिम्मेदारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान प्रधान अतुल शर्मा ने स्वयं शैक्षणिक सलाह, इवेंट, लीडरशिप कार्यक्रम तथा स्कूल के स्टाफ के लिए वर्कशॉप संबंधित विषय की जिम्मेदारी ली। इस दौरान पूंडरी ब्लॉक प्रधान सुरेंद्र कुमार, जिला उप प्रधान राजपाल, ढांड के प्रधान प्रतिनिधि अनिल आर्य, जिला उप प्रधान राकेश भारद्वाज, क्योडक़ यूनिट से रमेश दयौरा, जिला वित्त मंत्री अरविंद कुमार, सीवन से ब्लॉक प्रधान शुभम शर्मा, जिला उप प्रधान रामनिवास सीवन ब्लाक प्रधान रामेश्वर, मीडिया इंचार्ज जितेंद्र राणा, चीका ब्लॉक प्रधान रघुवीर शर्मा, कैथल समेत कई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed