{"_id":"68852d500afc1ff7dd0b02b0","slug":"attendance-in-cet-was-94-two-girls-took-the-answer-book-with-them-kaithal-news-c-18-1-knl1004-701606-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सीईटी में उपस्थिति 94%, उत्तर पुसि्तका साथ ले गईं दो युवतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सीईटी में उपस्थिति 94%, उत्तर पुसि्तका साथ ले गईं दो युवतियां
Sun, 27 Jul 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) में शनिवार को आयोजित दोनों सत्रों में कुल 17,368 में से 16,371 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 997 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कुल उपस्थिति दर 94.25 प्रतिशत दर्ज की गई। शाम की पाली में दो युवतियां उत्तर पुसि्तकाएं लेकर चली गईं।
मामले का पता तब चला जब परीक्षा समाप्ति के बाद उत्तर पुस्तिकाओं की गिनती की गई। संख्या कम मिलने पर अफरातफरी मच गई। शहर थाने में दोनों की शिकायतें दर्ज कराई गई हैं।
इनमें एक युवती शालू आरकेएसडी पीजी कॉलेज और दूसरी पूनम गुरु तेग बहादुर स्कूल (खुराना रोड) केंद्र से उत्तर पुस्तिका लेकर घर चली गईं। दोनों केंद्र अधीक्षकों ने शहर थाना पुलिस को शिकायत सौंपी है।
विज्ञापन
पुलिस को पता नहीं चल पाया है कि दोनों युवतियां कहां की हैं। थाना प्रभारी गीता रानी के अनुसार, युवतियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। दोनों केंद्र शहर के मुख्य क्षेत्रों में स्थित हैं। इसके बावजूद दोनों परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिकाएं लेकर निकलने में सफल हो गईं, यह गंभीर मुद्दा है।
सुबह तीन बजे रवाना की गईं शुरुआती बसें ः कैथल से चंडीगढ़ और पंचकूला परीक्षा केंद्रों के लिए परीक्षार्थियों को सुबह तीन बजे ही विशेष बसों के माध्यम से रवाना कर दिया गया।
इस बार बड़े कस्बों से भी अभ्यर्थियों को सीधे रवाना किया गया। इसके बाद सुबह 10 बजे से दोपहर शिफ्ट के लिए अन्य बसें चलाई गईं।
जिले के 33 परीक्षा केंद्रों पर हुआ आयोजन
जिले में कुल 33 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर प्रशासनिक तैयारियों के बीच दोनों सत्रों में परीक्षा का सफल आयोजन हुआ। सुबह के सत्र में 8,684 में से 8,167 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 517 अनुपस्थित रहे। शाम के सत्र में 8,684 में से 8,204 ने भाग लिया और 480 गैरहाजिर रहे।
सरकार की व्यवस्था के चलते बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने परीक्षा केंद्रों तक सुगमता से पहुंच कर परीक्षा दी। बस अड्डे से परीक्षा केंद्रों तक शटल सेवा भी चलाई गई। सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया और वे संतोषजनक पाई गईं। समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से धर्मशालाओं में ठहरने की व्यवस्था भी की गई है। -प्रीति, उपायुक्त, कैथल
प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। कुछ परीक्षार्थियों ने पुलिस से वाहन सहायता मांगी थी, जिन्हें तत्काल सहायता दी गई। -आस्था मोदी, पुलिस अधीक्षक, कैथल