फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Attack with sticks and guns, case against eight

Kaithal News: डंडे व गंडासियों से हमला, आठ पर केस

Thu, 26 Sep 2024 04:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 26 Sep 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Attack with sticks and guns, case against eight
कैथल। गांव साकरा में आठ आरोपियों ने एक युवक पर डंडे व गंडासियों से हमला कर उसे घायल कर दिया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। गांव निवासी रामफल ने ढांड थाना में शिकायत दी कि 21 सितंबर को रात करीब साढ़े आठ बजे वह गांव के मुख्य रास्ते से जा रहा था। वहां पर आरोपी राहुल, अमन, रवि व पांच अन्य युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने उसे मोटरसाइकिल की टक्कर मारी और डंडे व गंडासियों से हमला कर घायल कर दिया। साथ ही जातिसूचक शब्द भी कहे। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवादबाइक चोरी के मामले में दो आरोपी काबू
विज्ञापन

कैथल। बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जाखोली अड्डा कैथल निवासी रोहित की शिकायत अनुसार 19 सितंबर की रात को उसके घर के बाहर खड़ी उसकी बाइक अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया। मामले में आरोपी गांव सौंगरी निवासी सुनील कुमार व देवीगढ़ रोड कैथल निवासी सूरज को गिरफ्तार कर लिया दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed