फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Attack on two brothers in Taragarh; FIR registered against four individuals

Kaithal News: तारागढ़ में दो भाइयों पर हमला, चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Attack on two brothers in Taragarh; FIR registered against four individuals
कैथल। गांव तारागढ़ में आपसी रंजिश के कारण दो भाइयों पर लाठी, डंडों और गंडासी से हमला कर दिया। हमले में अशोक कुमार और उनका भाई अनिल कुमार घायल हो गए।
विज्ञापन

घर के बाहर तख्त पर बैठे थे अशोक कुमार
पुलिस को दिए बयान में गांव तारागढ़ निवासी 39 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र रामफल ने बताया कि वे मेहनत-मजदूरी करते हैं और शादीशुदा हैं व दो बच्चे हैं। अशोक के अनुसार 20 अक्तूबर को दोपहर करीब एक बजे वे घर की गली में तख्त पर बैठे थे। इस दौरान उनके परिवार के सुखदेव और गुरमेल पुत्र धन सिंह वहां पहुंचे। आरोप है कि दोनों के हाथों में लाठी और गंडासी थी। उन्होंने बिना किसी वजह के ललकारते हुए उन पर हमला कर दिया। अशोक कुमार के अनुसार सुखदेव ने लाठी से उनके सिर की तरफ वार किया। बचाव में उन्होंने अपना बायां हाथ आगे कर दिया जिससे लाठी उनके हाथ पर लगी। इसके बाद गुरमेल ने गंडासी से उनकी बाईं आंख के ऊपर वार किया। चोट लगने से वे जमीन पर गिर गए और बचाव के लिए शोर मचाने लगे।
------------
बचाने आए भाई पर भी किया हमला
शोर सुनकर उनका भाई अनिल कुमार उन्हें बचाने के लिए मौके पर पहुंचा। आरोप है कि इस दौरान बिंद्र उर्फ देवेंद्र और विशाल भी हाथों में डंडे लेकर वहां आ गए। बिंद्र उर्फ देवेंद्र ने अनिल के सिर पर डंडे से वार किया जबकि विशाल ने भी अशोक कुमार पर डंडे से हमला किया। अशोक का आरोप है कि चारों ने मिलकर दोनों भाइयों की बुरी तरह पिटाई की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। बाद में परिवार के अन्य सदस्यों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। इसके बाद आरोपी अपने हथियारों सहित मौके से भाग गए।
विज्ञापन



डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि सामान्य अस्पताल कैथल से अशोक कुमार के लड़ाई-झगड़े में घायल होने और अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिली थी। डॉक्टर ने अशोक कुमार को बयान देने के योग्य घोषित किया जिसके बाद उनके बयान दर्ज किए गए। पुलिस ने बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed