फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Attack on the head of Bhakiyu Gunni Prakash faction, admitted in Chandigarh PGI

भारतीय किसान यूनियन के गुणी प्रकाश गुट के प्रधान पर हमला, चंडीगढ़ पीजीआई में दाखिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Attack on the head of Bhakiyu Gunni Prakash faction, admitted in Chandigarh PGI
कैथल। भारतीय किसान यूनियन (गुणी प्रकाश गुट) के हरियाणा प्रधान फरल निवासी गुणी प्रकाश पर हमला हो गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ पूंडरी थाना में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गुणीप्रकाश ने बताया कि वह किसान यूनियन हरियाणा के प्रधान हैं। आठ अप्रैल को सिरसा निवासी एक युवक एक लड़की को भगा कर ले गया था। इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। नौ अप्रैल रात करीब साढ़े सात बजे वह उस व्यक्ति के घर गए थे, जिसकी लड़की गई थी। वह उसे समझा रहे थे कि लड़की लौट आएगी और पुलिस आरोपी युवक को पकड़ लेगी। इसके बाद करीब साढ़े आठ बजे वहां गांव के ही आरोपी जैसा, कश्मीर, महेंद्र, कुलदीप व प्रदीप कुछ अन्य युवकों के साथ हथियार लेकर आ गए। आरोपियों ने कहा कि गुणीप्रकाश को मजा चखाते हैं। महेंद्र ने उसकी नाक पर ईंट से वार किया। अन्य आरोपियों ने उस पर तेज धार हथियार से हमला कर दिया। शोर सुनकर गांव के अन्य लोग वहां आए तो आरोपी मौके से भाग गए। जाते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। लड़ाई-झगड़े में गंभीर रूप से घायल गुणी प्रकाश को ग्रामीण अस्पताल लेकर गए। वहां ज्यादा चोटें होने के कारण डाक्टरों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पूंडरी के एसएचओ शिवकुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed