फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Attack on the driver and operator of private bus with Gandasi and sticks

प्राइवेट बस के चालक-परिचालक पर गंडासी और डंडों से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Attack on the driver and operator of private bus with Gandasi and sticks
ढांड क्षेत्र में एक प्राइवेट बस पर तैनात चालक और परिचालक को चार से पांच युवकों ने गंडासी और डंडों से हमला कर घायल किया है। बस ढांड से करनाल जा रही थी। आरोपियों ने कौल बस स्टैंड पर वारदात को अंजाम दिया। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। खनौदा निवासी बस परिचालक बलराम ने बताया कि बीते सोमवार को चार-पांच युवक नशे की हालत में ढांड बस स्टैंड पर पहुंचे। यहां वे ड्राइवर और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। इस दौरान उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद मामला शांत हो गया। आरोपी यहां से चले गए। अगले दिन यानी मंगलवार सुबह करीब सात बजे बस ढांड से करनाल के रवाना हुई। जैसे ही बस कौल बस स्टैंड पर पहुंची तो वे युवक बाइक पर सवार होकर हाथों में गंडासी और डंडे लेकर कौल बस स्टैंड पर पहुंचे। उन्होंने पहले ड्राइवर सुमित के सिर में गंडासी से वार किया। इसके बाद जब झगड़े में बीच बचाव किया तो आरोपियों ने उसके हाथों पर भी गंडासी और डंडों से वार किया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। ढांड थाना प्रभारी जय भगवान ने बताया पुलिस के पास सूचना आई थी। फिलहाल बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। इसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed