फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Attack on encroachment ahead, same situation is developing behind

Kaithal News: आगे अतिक्रमण पर वार, पीछे फिर पनप रहे वही हालात

Wed, 10 Dec 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 10 Dec 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Attack on encroachment ahead, same situation is developing behind
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुहला चीका। नगर पालिका का चल रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान मंगलवार को तीसरे दिन भी जारी रहा, लेकिन प्रशासन से इस वार का असर नहीं दिख रहा। दरअसल, टीम के सामने दुकानदारों ने अपना सामान समेट लिया, लेकिन जैसे ही टीम आगे बढ़ी, पीछे फिर से वही हालात बनते चले गए।

नगर पालिका की टीम को देखकर दुकानदारों ने स्वयं ही दुकानों के बाहर रखा सामान हटाया और अस्थायी रूप से प्रशासन का सहयोग किया। इस दौरान किसी भी दुकानदार का सामान जब्त नहीं किया गया और न ही कोई चालान किया गया। अभियान की अगुवाई मुख्य सफाई निरीक्षक हिस्मी सिंह कर रहे थे। उनके साथ कार्यालय कर्मचारी गुरप्रीत सिंह, अमित कुमार, मदन शर्मा और प्रकाश कुमार मौजूद रहे। अभियान के दौरान सचिव, एमई और जेई की गैरमौजूदगी के चलते कार्रवाई कमजोर नजर आई, जिससे अभियान महज दिखावटी बनकर रह गया। मंगलवार को टीम ने छोटी मंडी, सिनेमा रोड और पार्क रोड क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान दुकानदारों को केवल चेतावनी देकर सड़क पर रखा सामान दुकानों के अंदर करवाया गया। कई दुकानदारों ने टीम से बहस भी की और अतिक्रमण हटाने में भेदभाव का आरोप लगाया। टीम के जाते ही हालात फिर से जस के तस हो गए।
विज्ञापन








कहीं रेहड़ियां वापस लग गईं, तो कहीं दुकानदारों ने फिर से सामान सड़क पर सजा लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में यह अभियान अब केवल औपचारिकता बनकर रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed