फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Attack on BJP leader's car returning from Gurgaon

गुड़गांव से लौट रहे भाजपा नेता की गाड़ी पर हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Attack on BJP leader's car returning from Gurgaon
कैथल। पिछले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रहे रवि तारांवाली की गाड़ी पर गत मध्यरात्रि अज्ञात बाइक सवारों ने पिसौल के निकट हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर डंडे बरसाए, गनीमत रही कि चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और पुलिस को सूचना दे दी गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गाड़ी चला रहे असलीम खान ने बताया कि वह पारा राम उर्फ रवि तारांवली के साथ वीरवार-शुक्रवार की रात को करीब 12.20 मिनट पर गुड़गांव से भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेकर लौट रहे थे। जब वे गांव पिसौल से खरकां के बीच में ड्रेन पुल के पास पहुंचे तो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने उनकी गाड़ी का पीछा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद बाइक को गाड़ी के आगे लाकर उन्हें रुकने का इशारा किया। जब उसने गाड़ी नहीं रोकी तो बाइक सवार युवकों ने चालक साइड से गाड़ी की छत पर डंडों से हमला किया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने तुरंत गाड़ी को वहां से भगा लिया। बताया गया कि हमलावरों में एक व्यक्ति ने लाल रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी और सिर पर कपड़ा लपेटा हुआ था। हमलावरों की उम्र करीब 20 से 25 साल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में भाजपा नेता रवि तारांवाली ने कहा कि वे रात को लौट रहे थे, तभी अज्ञात युवकों ने गाड़ी की छत पर डंडे मारे। इस दौरान चालक असलीम ने सूझ-बूझ का परिचय दिया। उन्होंने स्वयं रामथली पुलिस चौकी में फोन कर दिया। इसके बाद बाइक सवार युवक पंजाब के गांव की ओर फरार हो गए। पुलिस चौकी रामथली प्रभारी राजबीर सिंह ने कहा कि पुलिस ने सूचना अनुसार केस दर्ज कर लिया है। रास्ते से फुटेज आदि निकलवाकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed