{"_id":"67a5080b4b889c22de0447da","slug":"attack-by-security-forces-in-magho-majri-village-kaithal-news-c-18-1-knl1004-576041-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: माघो माजरी गांव में गड़ासियाें से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: माघो माजरी गांव में गड़ासियाें से हमला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। माघो माजरी गांव में चार आरोपियों ने एक व्यक्ति को गड़ासियों से हमला कर घायल कर दिया। अधेड़ अपने खेत से पशुओं का चारा लेकर घर जा रहा था। तभी वहां एक बाइक पर सवार होकर चार लोग आए और उस पर ताबड़तोड़ गड़ासियां चली दीं। घटना वीरवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे की है।
वारदात गांव के सरकारी स्कूल और बस स्टैंड के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बाद में व्यक्ति को मरा हुआ समझकर चारों आरोपी बाइक पर सवार होकर हथियारों सहित मौके से भाग गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। वहीं, ग्रामीण भी भारी संख्या में मौके पर इकट्ठे हो गए।
घायल व्यक्ति की पहचान गांव के ही 50 वर्षीय रणधीर सिंह के रूप में हुई है। गांव निवासी प्रदीप व तीन आरोपियों पर हमले का आरोप लगाया गया है। सदर थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीमों ने जांच शुरू कर दी है। गांव के प्रदीप व तीन अन्य युवकों पर हमले का आरोप है।