फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Athletes will showcase their skills across 11 sports; the festival begins on November 1st.

Kaithal News: 11 खेलों में दम दिखाएंगे खिलाड़ी, एक नवंबर से शुरू होगा महोत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Athletes will showcase their skills across 11 sports; the festival begins on November 1st.
कलायत में सांसद खेल महोत्सव का पोस्टर जारी करते पूर्व राज्य मंत्री कमलेश ढांडा। विज्ञप्ति - फोटो : सांकेतिक
कलायत। सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव 2.0 आयोजित हो रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है। यह महोत्सव उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच प्रदान करेगा।
विज्ञापन

महोत्सव में 11 खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी, जिनमें कबड्डी, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल, कुश्ती, बॉक्सिंग, जूडो, शूटिंग, एथलेटिक्स और रस्साकशी शामिल हैं। ये प्रतियोगिताएं एक नवंबर से शुरू होंगी। पहले चरण में 1 से 20 नवंबर तक विधानसभा स्तर पर मुकाबले होंगे। दूसरे चरण में 7 से 16 दिसंबर तक लोकसभा स्तर की प्रतियोगिताएं होंगी। 16 दिसंबर को समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा ने महोत्सव का पोस्टर जारी किया।
विज्ञापन

-----
आकर्षक नकद पुरस्कार
कैथल कार्यालय प्रभारी रविन्द्र धीमान ने बताया कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार रखे गए हैं। टीम स्पर्धाओं में विधानसभा स्तर पर विजेता को 50 हजार रुपये और उपविजेता को 25 हजार रुपये मिलेंगे। लोकसभा स्तर पर विजेता टीम को 1 लाख रुपये, उपविजेता को 50 हजार रुपये और तीसरे स्थान को 21 हजार रुपये दिए जाएंगे। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में विधानसभा स्तर पर प्रथम को 3,100 रुपये और द्वितीय को 2,100 रुपये दिए जाएंगे। लोकसभा स्तर पर प्रथम पुरस्कार 10 हजार रुपये, द्वितीय 5 हजार रुपये और तृतीय 2,100 रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed