फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Atal Seva and Jan Aushadhi Center will open in Harco Bank itself.

Kaithal News: हरको बैंक में ही खुलेंगे अटल सेवा और जन औषधि केंद्र

Sun, 03 Sep 2023 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 03 Sep 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Atal Seva and Jan Aushadhi Center will open in Harco Bank itself.
कैथल। पुराना बस स्टैंड स्थित सहकारी बैंक में शनिवार को पैक्स सशक्तिकरण से किसान की समृद्धि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें हरको बैंक के अध्यक्ष हुकम सिंह भाटी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के बैंकों में ही अटल सेवा केंद्र, जन औषधि केंद्र, पेट्रोल पंप व गोदाम और खाद्य बीज बिक्री केंद्र बनाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को समूह बना व्यापार करने के लिए 50 हजार से पांच लाख रुपये तक का ऋण भी दिया जाएगा। इस ऋण को प्राप्त करने के लिए कम से कम चार महिलाओं का समूह होना जरूरी है। भाटी ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में संचालित किया जाएगा। इसमें 200 समूह बनाने का लक्ष्य हरको बैंक की तरफ से रखा गया है। सरकार का सपना है कि किसानों की आयु दोगुनी हो। किसानों की आयु दोगुनी करने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की गई है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के किसानों ने उनके समक्ष कई समस्याएं भी रखीं। इनमें उन्हें बैंक में ऋण और खाद व बीज न मिलने की समस्या रखी।

इस पर हरको बैंक के अध्यक्ष हुकम सिंह भाटी ने इन समस्याओं का जल्द ही निदान करने का आश्वासन किसानों को दिया। कार्यक्रम के समापन के बाद हुकम सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बैंक से संबंधित कई जानकारियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि हरको बैंक की तरफ से पूरे प्रदेश के बैंकों में ही अटल सेवा केंद्र, जन औषधि केंद्र, पेट्रोल पंप व गोदाम और खाद्य बीज बिक्री केंद्र बनाया जाएगा। इस फैसले के तहत पूरे प्रदेश में 176 अटल सेवा केंद्र व औषधि केंद्र पहले चरण में खाेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुकम सिंह ने कहा कि सरकार चाहती है पानी की खपत कम हो। ऐसी स्थिति में हरको बैंक महिलाओं को यह अवसर प्रदान करते हुए सब्जियों को व्यापार करने के लिए ऋण दे रही है। इस मौके पर सुरेश, पीयूष मेहता, विकास बिश्नोई, राम जतन, रणबीर बैनीवाल, सतीश मेहरा, प्रबंधक रणबीर बैनीवाल व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद थे।


आवेदन फार्म का अंग्रेजी में होने पर जताया रोष

हरको बैंक के अध्यक्ष हुकम सिंह जब कार्यक्रम के समापन के बाद कार्यालय में पहुंचे तो एक व्यक्ति ने ऋण के लिए आवेदन फार्म के अंग्रेजी में होने पर रोष जताया। व्यक्ति का कहना था कि कुछ अटल सेवा केंद्र संचालक मनमानी करते हुए आवेदन फार्म तक भरने के लिए रुपयों की मांग करते हैं। कभी- कभी तो दो हजार रुपये तक की मांग भी की जाती है। आवेदनकर्ता की शिकायत पर उन्होंने समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed