फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Atal remembered on his birth anniversary

Kaithal News: जयंती पर याद आए अटल

Thu, 26 Dec 2024 10:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 26 Dec 2024 10:10 AM IST
विज्ञापन
Atal remembered on his birth anniversary
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/कलायत। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर जिले भर में आयोजन हुए। भाजपाइयों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी उपलब्धियों को याद किया।

कलायत नगर के वार्डों में कार्यक्रम हुए और बाद में उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद कार्यकर्ताओं ने पूर्व राज्यमंत्री के नेतृत्व में अटल जी के कार्यकाल में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनी कलायत बालू रोड पर यात्रा निकाली।
विज्ञापन


महाराणा प्रताप पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती को पूरा देश सुशासन दिवस के रूप में मना रहा है। पिछले एक दशक में हम भारतीयों ने ये जाना कि सुशासन क्या होता है। गुड गवर्नेंस की बात अब सिर्फ आम आदमी के जहन में नहीं है बल्कि धरातल से उसका नाता हो चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में रवींद्र धीमान ने कहा कि सुशासन की आठ प्रमुख विशेषताएं हैं। यह सहभागी, सर्वसम्मति-उन्मुख, जवाबदेह, पारदर्शी, उत्तरदायी, प्रभावी, न्यायसंगत और समावेशी हो, साथ ही यह कानून के शासन का पालन भी करता हो। यह व्यापक ढांचा सुनिश्चित करता है कि सबसे कमजोर लोगों की आवाज सुनी जाए और वर्तमान और भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए निर्णय लिए जाएं। आज समाज के सबसे अंतिम पंक्ति का आदमी भी गुड गवर्नेंस या सुशासन का लाभ पा रहा है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राजीव राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष महीपाल दुमाडा, राकेश कांसल, रवींद्र धीमान, मैनपाल राणा, पवन राणा, सतीश धीमान, नरेंद्र जुलानीखेड़ा मौजूद रहे।

उधर, गुहला-चीका में पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर के कार्यालय में धूमधाम से मनाई। पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर व भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मांगेराम जिंदल ने की।
ढांड में सुशासन दिवस के रूप में मनाई जयंती
ढांड। युवा विकास केंद्र चंदलाना ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया। श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया। युवा विकास केंद्र चंदलाना के संयोजक राज कुमार गौड़ ने कहा कि अटल जी का सपना था कि पंक्ति में खड़े हुए आखिरी व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ निस्वार्थ भाव से पहुंचे। यह तभी संभव हो सकेगा जब हम अपनी ड्यूटी को जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे। वास्तविक हकदार को जब सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा तब समझो सुशासन का राज स्थापित हो गया है। उनके जीवन के दो ही उद्देश्य थे अनुशासन और सुशासन। साफ सुथरी एवं स्वच्छ राजनीति पहली पसंद थी। संवाद
अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर किया नमन
सीवन। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय सैनी की अध्यक्षता में देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। संजय सैनी के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। सैनी ने कहा कि अटल जी ने अपने कार्यकाल में देश को ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनकी विदेश नीति, परमाणु परीक्षण और आर्थिक सुधारों के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। इस अवसर पर सतीश मुंजाल, कृष्ण, पवन सैन डोहर, रवि मौर्य, प्रेम चन्द सैनी, रणधीर सिंह, प्रवीन रसूलपुर, सुल्तान सिंह, रामपाल सैनी, सुभाष सैनी, सुखविंद्र सिंह व अन्य मौजूद रहे। संवाद

राजौंद से मंडवाल रोड पर भाजपाइयों ने निकाली पैदल यात्रा
राजौंद। राजौंद में पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की जयंती पर राजौंद से मंडवाल रोड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पैदल यात्रा निकाली। वक्ताओं ने अटल जी के कामों पर चर्चा की। इस मौके पर कुलविंद्र राणा, मंडल महामंत्री सुशील पांचाल, महेश चंद, डॉ संदीप राणा, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा कमल राणा, संजय राणा, गुड्डी राणा, वीरेंद्र राणा, जसवंत शेरु खेड़ी, पवन ढांडा, सुरेंद्र पांचाल, अनु राणा, सतपाल शर्मा, लोकेश राणा, जॉनी राणा आदि शामिल रहे। संवाद

भमोरा। फाईल फोटो अंजली

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed