फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   At the most extreme turn, the accused had changed clothes twice

तितरम मोड़ पर आरोपियों ने दो बार बदले थे कपड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
At the most extreme turn, the accused had changed clothes twice
कैथल। कलायत में रेडिमेड कपड़ा विक्रेता पर गत तीन मई को फायरिंग से पहले व बाद में हमलावरों ने तितरम मोड पर कपड़े बदले थे ताकि वे पुलिस की गिरफ्त से बच सकें। वारदात को पूरी तैयारी के साथ अंजाम दिया गया। युवकों की हमला करने से पहले व बाद की पूरी योजना थी। यही कारण है कि वे वारदात के बाद इतने दिनों तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर रहे। वारदात में पकड़ा गया युवक बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। माना जा रहा है कि उसकी गिरफ्तारी से कई अहम मामलों का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन

मामले में पकड़े गए हिसार निवासी संदीप ने पूछताछ में बताया कि वह दुकान के बाहर बाइक पर बैठकर हमलावरों का इंतजार करता रहा। जैसे ही हमला कर युवक बाहर निकले, वे बाइक पर बैठकर तितरम मोड की ओर फरार हो गए थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी वारदात अंजाम देने से पहले घटनास्थल से 20 किलोमीटर दूर तितरम मोड़ पर तीन मई को 10 बजकर 50 मिनट पर एकत्रित हुए थे। वहां पर तीनों आरोपी मोटरसाइकिल से आए। पहले आरोपियों ने वहां कपड़े बदले। इसके बाद आरोपी मोटरसाइकिल से 30 मिनट में वारदात स्थल पर कलायत पहुंच गए थे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कलायत निवासी शेखर पर तीन मई को लगभग साढ़े 11 बजे उस समय फायरिंग कर दी थी, जब वह अपनी दुकान पर था। तीन नकाबपोश युवकों के इस हमले से बचने के लिए उसने भी अपनी लाइसेंस पिस्तौल से फायर किए तो युवक भाग खड़े हुए थे। पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए आरोपियों ने वापस तितरम मोड़ पर पहुंच कर अपने कपड़े बदल लिए ताकि विभिन्न मार्गों से उनका पीछा कर रही पुलिस को चकमा दिया जा सके। तितरम मोड पर पुलिस थाने के आस-पास के एरिया में ही इन युवकों ने अपने कपड़े बदले थे। पुलिस ने अब जिस युवक संदीप को गिरफ्तार किया है, वह वारदात के समय खुद ही बाइक चला रहा था। मामले में चार युवकों को पुलिस पहले ही काबू कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed