फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   At the District Hospital in The Third CityNot an infected persondeath

कोरोना की तीसरी लहर के दौरान जिला अस्पताल में नहीं हुई किसी भी संक्रमित की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
At the District Hospital in The Third CityNot an infected persondeath
कैथल। कोरोना की तीसरी लहर में भले ही जिले में संक्रमितों की संख्या तीव्रता से बढ़ी है, लेकिन इस बार संक्रमितों की मौतों का आंकड़ा बीती दो लहरों की अपेक्षा कम रहा है। जिले के लिए यह भी राहत की बात है कि इस बार जिला नागरिक अस्पताल में आइसोलेट किए गए किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई। तीसरी लहर में अब तक मृतक 11 व्यक्तियों की मौत जिले से बाहर के अस्पतालों में ही हुई है। इसमें कोरोना संक्रमण के साथ-साथ अन्य बीमारियां भी मौत का कारण बताई जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस बार बड़ी संख्या में टीकाकरण भी हालात को गंभीर होने से रोकने में महत्वपूर्ण रहा है।
विज्ञापन

कोरोना की तीनों लहरों के दौरान जिले में अब तक 357 मरीजों की मौत हुई है। पहली दो लहरों में 346 संक्रमित लोगों की मौत हुई जिनमें से पहली लहर में फरवरी 2021 में मध्य माह तक केवल 54 जानें गईं। इसके बाद दूसरी लहर में 292 मरीज काल कवलित हो गए। इस बार मौतों का आंकड़ा घटना के साथ-साथ जिले में रिकवरी दर भी बढ़ी है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में मृत्यु दर 2.57 प्रतिशत है जबकि रिकवरी दर 92.7 प्रतिशत है। जिले में गत दिवस तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 654 रही है। इनमें से 602 को घरों में ही आइसोलेट किया गया है। 52 संक्रमितों को जिला नागरिक अस्पताल और जिले से बाहर के अन्य अस्पतालों में दाखिल किया गया है। घरों में भी संक्रमितों को अब कम समय तक आइसोलेट किया जा रहा है। अगर दिए गए समय के अंतिम तीन दिनों में मरीज को बुखार न हो तो उसे ठीक माना जा रहा है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने कहा कि जिला अस्पताल में किसी भी संक्रमित व्यक्ति की इस बार मौत नहीं हुई है। यह जिले के लिए अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन और टीकाकरण ही महाहारी से बचाव का सही तरीका है। ऐसे में लोग जितना जल्दी हो सके टीका लगवाएं और दूसरों को भी जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed