{"_id":"680d302e017c90e82b024b42","slug":"assurance-of-payment-after-details-are-available-on-the-portal-kaithal-news-c-18-1-knl1004-633193-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पोर्टल पर ब्योरा होने पर भुगतान का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पोर्टल पर ब्योरा होने पर भुगतान का आश्वासन
Sun, 27 Apr 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर की नई अनाज मंडी में आढ़तियों की ओर से करोड़ों रुपये लेकर भागने के आरोप मामले में शनिवार को भी किसानों ने शहर थाना में पहुंचकर शहर थाना प्रभारी गीता रानी से मुलाकात की है। इस पर शहर थाना प्रभारी ने कहा कि जिन किसानों की फसल का ब्योरा पोर्टल पर मिलेगा तो उसका भुगतान भी तुरंत हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आरोपी आढ़तियों की तलाश की जा रही है। इन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गौरतलब है कि मामले में किसानों ने तीन आढतियों पर करीब 10 करोड़ रुपये लेकर भाग जाने का आरोप लगाया गया है, लेकिन यह राशि कितनी है। यह जांच का विषय है, इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है।
वहीं, दो दिन पहले ही एसपी आस्था मोदी ने किसानों के आग्रह पर सीआईए पुलिस को भी जांच करने की जिम्मेदारी दी गई है। इस स्थित शहर थाना के साथ सीआईए पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। अभी तक आरोपी तीनों आढ़तियों का सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस की ओर से इन आढ़तियों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
वहीं, किसानों का आरोप है कि इन आढ़तियों ने एक किसान से लाखों रुपये की राशि हड़पी है। इस मामले में आढ़तियों ने किसानों से गेहूं की फसल लेकर निजी एजेंसी को बेच दी थी। शहर थाना प्रभारी ने जल्द ही आढ़तियों की ओर से बेची गई फसल को पोर्टल पर उनके नाम चढ़ाए जाने का आश्वासन दिया है।
किसान नेता होशियार गिल ने कहा कि इस संबंध में किसानों द्वारा आगे की रणनीति बनाई गई, जिसमें वे वरिष्ठ अधिकारियों से मिल सकते हैं। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इन आरोपियों में दो आढ़ती और एक मिल मालिक शामिल हैं। आरोपी आढ़तियों ने किसानों को भुगतान करने के लिए दुकान पर बुलाया था, लेकिन वे खुद वहां नहीं पहुंचे और भाग गए। इस संबंध में किसानों ने दुकान के सामने प्रदर्शन भी किया।
थाने में दी गई यह शिकायत
मामले में किच्छाना गांव निवासी कृष्ण कुमार ने शहर थाना पुलिस को दी गई शिकायत में बताया था कि वह करीब सात साल से कैथल की अनाज मंडी में केशव ट्रेडिंग कंपनी व देवीदयाल रजत कुमार को अपनी दोनों सीजन की फसल बेचता आ रहा है।
इसके अलावा आसपास के गांवों के भी कई किसान अपनी फसलें इन्हें बेचते हैं। उसने 12 से 15 अप्रैल को फर्म मालिक शीशपाल उर्फ माकड़ व ऋषिपाल उर्फ कालू को करीब 13 लाख रुपये की गेहूं की फसल बेची है। उक्त फर्म पर धान की फसल का भी 16 लाख रुपये बकाया है।
उसने अपनी सारी गेहूं उपरोक्त फर्म के मालिकों शीशपाल व ऋषिपाल के कहने पर सांवरिया राइस ग्रेन मिल चंदाना में बेची थी। मिल का मालिक प्रवीन खुरानिया है। अन्य कई गांवों के किसानों ने भी फर्म के आढ़तियों के कहने पर सांवरिया राइस ग्रेन मिल में गेहूं की फसल बेची है। आढ़ती शीशपाल व ऋषिपाल ने उसे 22 अप्रैल को पैसे लेने बुलाया था। उसकी तरह अन्य किसानों को भी फसल के रुपये लेने के लिए बुला लिया।
किसान जब केशव ट्रेडिंग कंपनी व देवीदयाल, रजत कुमार की दुकान पर पैसे लेने अनाज मंडी कैथल पर पहुंचे तो उनको दुकान पर कोई नहीं मिला। उनको फोन किया तो वे भी बंद मिले। शीशपाल व ऋषिपाल के घर हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी कैथल में पहुंचे तो घर पर ताला लगा हुआ मिला। सांवरिया राइस मिल पर गए वहां पर कोई गेहूं की फसल नहीं मिली और गार्ड के अलावा कोई भी हाजिर नहीं मिला। शहर थाना एसएचओ गीता ने बताया कि पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस मामले में गहनता से जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।