फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Assistant Election Officer suspended, two employees arrested

Haryana: कैथल में रैली की अनुमति मामला; सहायक निर्वाचन अधिकारी निलंबित, दो कर्मचारी गिरफ्तार

Sun, 07 Apr 2024 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 Apr 2024 02:32 AM IST
सार

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर रैली की अनुमति के बजाय जवाब में अपशब्द लिखने का मामला सामने आया है। इसपर कार्रवाई शुरू हो चुकी है। 

विज्ञापन
Assistant Election Officer suspended, two employees arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के कैथल में चुनाव आयोग की वेबसाइट पर रैली की अनुमति के बजाय जवाब में अपशब्द लिखने के मामले में कैथल के एसडीएम व सहायक निर्वाचन अधिकारी ( एआरओ) ब्रह्म प्रकाश को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है।

विज्ञापन


इस मामले में साइबर थाना की पुलिस ने शनिवार देर रात जूनियर प्रोग्रामर सहित एक अन्य कर्मी को गिरफ्तार भी किया गया है। बताया जा रहा है कि इस गिरफ्तारी से पहले दोनों आरोपियों ने आयोग में दिए गए जवाब में अपशब्द लिखने की बात को भी कबूला है। इसके बाद साइबर पुलिस थाना के प्रभारी शिव कुमार की टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है प्राथमिक जांच में सामने आया है कि चुनाव को लेकर हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम में इन दोनों ने आईडी चलाना सिखा था। अब लोकसभा चुनाव में इनकी ड्यूटी एसडीएम कार्यालय में लगाई गई थी। तभी इन आरोपियों ने यह हरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर थाना के प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने जूनियर प्रोग्रामर शिवांश और ग्रुप डी के कर्मी प्रवीन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिवांश तो एसडीएम कार्यालय में कार्यरत था लेकिन प्रवीन कुमार चीका में पशु पालन विभाग में अपनी सेवाएं दे रहा था। लोकसभा चुनाव के चलते उसकी ड्यूटी कैथल के एआरओ कार्यालय में लगा दी थी। इसके बाद इन दोनों आरोपियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में ही पोर्टल चलाने की जानकारी ली थी।


एआरओ कम एसडीएम की यूजर आईडी व पासवर्ड भी आरोपियों के पास थे। जिनका आरोपियों ने दुरुपयोग किया। प्रभारी ने दावा करते हुए कहा कि दोनों आरोपियों ने अपनी करतूत की बात को कबूल किया है कि उन्होंने ही जानबूझकर अपशब्द लिखें हैं। अब इन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed