फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Assessment of Banana disease in paddy crop in the fields

Kaithal News: खेतों में धान की फसल में बाैना रोग का लिया जायजा

Wed, 30 Jul 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 30 Jul 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Assessment of Banana disease in paddy crop in the fields
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अधीन क्षेत्रीय केन्द्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र फरीदाबाद की टीम ने कलायत उपमंडल के बात्ता व आसपास के गांवों में धान की फसल में बौना रोग को लेकर सर्वेक्षण किया।

टीम के डॉ. लक्ष्मी चंद ने बताया कि निरीक्षण के दौरान धान की फसल में सफेद पीठ वाला फुदका नजर नहीं आया, जो इस वायरस का प्रमुख वाहक होता है। हालांकि कुछ खेतों में बौने पौधे अवश्य मिले, लेकिन उनकी संख्या आर्थिक नुकसान की सीमा से कम पाई गई।
विज्ञापन


वनस्पति संरक्षण अधिकारी डॉ. जमुना नेगी ने कहा कि यदि बौने पौधे दिखाई दें, तो उन्हें उखाड़कर खेत से दूर मिट्टी में गाड़ दें। वहीं, अगर सफेद पीठ वाला फुदका दिखे, तो किसान बोफ्रॉजिन 25SC या फिप्रोनिल जैसी दवाओं का छिड़काव करें, जैसा कि लीफलेट में निर्देशित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. सतीशा नारा ने बताया कि यह बीमारी राइस ब्लैक स्ट्रीक डवार्फ वायरस से फैल रही है, जिससे पौधों की वृद्धि रुक जाती है और पत्तियाँ सूखने लगती हैं। उन्होंने बताया कि यह वायरस सफेद तेला नामक कीट के माध्यम से फैलता है। मौजूदा तापमान (28–35 डिग्री सेल्सियस) और मौसम के उतार-चढ़ाव इसके लिए अनुकूल स्थिति पैदा कर रहे हैं।


इस मौके पर उन्होंने किसानों से सुबह-शाम खेतों की निगरानी करने और लक्षण दिखते ही कृषि विभाग से संपर्क करने की अपील की।

सर्वेक्षण टीम में डॉ. लक्ष्मी चंद, डॉ. जमुना नेगी, वैज्ञानिक सहायक लख्मी चंद, कुमारी रूबी, डॉ. सतीशा नारा, डॉ. विजय मान, डॉ. नरेश नैन, तकनीकी प्रबंधक रमेश समध्यान और कृषि पर्यवेक्षक राकेश कुंडू शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed