फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ASI suspended in firing case outside Titram police station

कैथल: तितरम पुलिस थाने के बाहर फायरिंग मामले में एएसआई निलंबित, गिरफ्तार पांच आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया

Tue, 11 Jan 2022 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 11 Jan 2022 01:06 AM IST
सार

एएसआई ने दोनों पक्षों को एक ही दिन थाने में पंचायत के लिए बुलाया था। एएसआई द्वारा थाने में दोनों पक्षों को एक ही दिन पंचायत के लिए थाने में बुलाने की लापरवाही बरतने और प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रहने पर कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
ASI suspended in firing case outside Titram police station
सस्पेंड

विस्तार

शनिवार दोपहर के समय हरियाणा के कैथल में तितरम पुलिस थाने के सामने दो पक्षों में फायरिंग के मामले में एसपी ने एएसआई को निलंबित कर दिया है। एएसआई द्वारा थाने में दोनों पक्षों को एक ही दिन पंचायत के लिए थाने में बुलाने की लापरवाही बरतने और प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रहने पर कार्रवाई की गई है। इस मामले में गिरफ्तार पांच आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन


शनिवार की दोपहर कॉलोनाइजर हरीश गर्ग द्वारा दी गई रंगदारी की एक शिकायत में पुलिस ने तितरम थाने में पंचायत बुलाई थी। दोनों पक्षों की पंचायत के बाद थाने के बाहर फायरिंग में तीन लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में एक पक्ष की शिकायत पर पांच लोगों व दूसरे पक्ष की शिकायत पर 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। साथ ही पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। इस पूरे घटनाक्रम में दोनों पक्षों को एक ही दिन थाने में पंचायत के लिए बुलाने को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे थे।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि पहली जांच से सामने आया कि एएसआई संदीप सिंह ने जांच के दौरान घोर लापरवाही की है। एसपी ने कहा एएसआई संदीप जांच के दौरान कानून के अनुसार प्रभावी सख्त निवारक कार्रवाई करने में विफल रहे। उन्होंने कहा कि दोनों ही पक्षों को एक साथ बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि बातचीत के लिए बुलाना था तो अलग-अलग बुलाना था। साथ ही उस समय मौके पर एसएचओ भी नहीं थीं। जिस कारण लापरवाही मिलने पर एएसआई संदीप को निलंबित किया गया है। वह स्थिति को भांप नहीं पाया। ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।


उधर रविवार को इस मामले में गिरफ्तार किए गए दोनों पक्षों के पांचों आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने रविवार को एक पक्ष के बालू निवासी आरोपी कुलदीप व जींद जिला के गांव तारखां निवासी मनदीप को व दूसरे पक्ष की ओर से पुलिस टीम ने गांव हरसौला निवासी रवि, करोड़ा निवासी कुलदीप व खुराना निवासी व सुरेंद्र उर्फ काला को गिरफ्तार किया था। सभी से हथियार बरामद करने व अन्य पूछताछ के लिए न्यायालय में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed