{"_id":"5fb80a648ebc3e9b987d87c6","slug":"asi-suspend-kaithal-news-knl51468567","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए गए एएसआई को किया गया नौकरी से बर्खाश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए गए एएसआई को किया गया नौकरी से बर्खाश्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी कैथल शशांक सावन ने भ्रष्टाचार के मामले में दोषी पाए जाने पर एएसआई रमेश चंद को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। एएसआई पर एक मामले में पैसे की मांग करते हुए भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए जाने का आरोप साबित हुआ है।
थाना चीका में तैनात एएसआई रमेश कुमार नं. 947 एक अभियोग को रद करने के लिए पैसे की मांग करते हुए भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया था। इस संबंध में पैसे मांगने का आडियो भी वायरल हुआ था। आरोप है कि इसके बाद एएसआई की ओर से शिकायतकर्ता और संबंधित लोगों को धमकाया जा रहा था। साथ ही विभागीय जांच में शामिल नहीं होने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। जांच में आरोपी एएसआई के दोषी पाये जाने के बाद एसपी शशांक कुमार सावन ने संविधान के अनुच्छेद 311 (2) (बी) में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए एएसआई को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। एसपी के इस कदम से भ्रष्टाचार की शिकायत देने वालों का हौसला बढ़ेगा तथा पुलिस कर्मचारियों को ईमानदारी से कार्य करने का सबक मिलेगा।
एसपी शशांक कुमार सावन ने कहा कि एएसआई रमेश कुमार शिकायतकर्ता और गवाह को धमकाने व पैसे मांगने के मामले में दोषी पाया गया है। उसकी धमकी के चलते गवाह को विदेश जाना पड़ा, इसीलिए उसे बर्खास्त कर दिया गया है।