फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ashish's family met the Chief Minister and sought assistance for his treatment.

Kaithal News: मुख्यमंत्री से मिले आशीष के परिजन, इलाज के लिए मांगी मदद

Sun, 23 Aug 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 23 Aug 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Ashish's family met the Chief Minister and sought assistance for his treatment.
चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिलते हुए आशीष व उसके परिजन। परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला चीका। रीढ़ की हड्डी की गंभीर बीमारी से पीड़ित 22 वर्षीय युवक आशीष ने शुक्रवार देर रात मुख्यमंत्री नायब सैनी से उनके निवास कबीर कुटीर पर भेंट की।
मुलाकात के दौरान आशीष के मामा गोपाल कंबोज, सीएम विंडो एनिमेट सदस्य महेंद्र सिंह चीमा व भाजपा के वरिष्ठ नेता गुरदेव सैनी ने मुख्यमंत्री को आशीष की स्थिति से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि रीढ़ की हड्डी की गंभीर बीमारी के कारण आशीष के शरीर में हर समय दर्द रहता है और उसका विकास रुक गया है। उन्होंने बताया कि आशीष का इलाज दिल्ली एम्स में ही संभव है, लेकिन वहां पर उन्हें ऑपरेशन के लिए समय नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

गोपाल कंबोज ने बताया कि आशीष को आपरेशन के लिए साल 2019 में एम्स अस्पताल दिल्ली में दाखिल किया गया था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण ऑपरेशन नहीं हो सका। अब वे ऑपरेशन के लिए चक्कर काट रहे हैं। भाजपा नेता महेंद्र चीमा व गुरदेव सैनी ने मुख्यमंत्री से आशीष के आपरेशन के लिए शीघ्र अप्वाइंटमेंट दिलानी की गुहार लगाई। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आशीष के सिर पर प्यार से हाथ फेरते हुए उसका शीघ्र इलाज करवाने का विश्वास दिलाया व जल्द स्वस्थ होने का आशीर्वाद भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed