फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Asha workers celebrated black day

Kaithal News: आशा कर्मियों ने मनाया काला दिवस

Thu, 31 Aug 2023 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 31 Aug 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Asha workers celebrated black day
कैथल। आशा कर्मियों ने सचिवालय पर एकत्रित होकर रक्षाबंधन का पर्व काला दिवस के रूप में मनाया। उधर, बुधवार को धरने के समापन पर आशा कर्मियों ने होम गार्ड के जवानों को राखियां बांधी।
विज्ञापन


इससे पहले आशा कर्मियों ने आंदोलन के दौरान सरकारी दमन के चलते यमुनानगर व दादरी जिलों की दो वर्करों की हुई मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया व दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। धरने पर दिन भर आशा कर्मी यूनियन की नेत्री सुषमा जडौला, चरणजीत कौर, सुमन सैनी सीवन, रोशनी खुरड़ा, सुरेंद्र कौर प्रधान गुहला, आशा मानस ने सरकार के प्रति अपना रोष जताया।
विज्ञापन


उन्होंने इसका खुलासा करते हुए कहा कि बिना महिला पुलिस के आशा वर्करों की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के घरों पर पुलिस ने दबिश देकर नियमों का सरेआम उल्लंघन किया है। जिला प्रधान सुषमा, सचिव कविता , कैशियर जयप्रकाश ने बताया कि 31 अगस्त को धरना सचिवालय पर जारी रहेगा। उधर, धरना स्थल पर आशा कर्मियों ने होम गार्ड के जवानों को राखियां बांधी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed