फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   As soon as the siren sounded, the rescue team started taking the injured to the hospital

Kaithal News: सायरन की आवाज गूंजते ही बचाव दल घायलों को पहुंचाने लगे अस्पताल

Thu, 08 May 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 08 May 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
As soon as the siren sounded, the rescue team started taking the injured to the hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/पूंडरी/ढांड/सीवन। सायरन बजा और आवाज गूंजते ही बचाव दल पहुंचा और घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया। डरें नहीं......यह वास्तविक स्थिति में नहीं, बल्कि पाकिस्तान पर किए गए एयर स्ट्राइक के बाद किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए की मॉक ड्रिल की प्रक्रिया के दौरान किया गया। दरअसल, सरकार के आदेशों के तहत बुधवार शाम चार बजे जिला प्रशासन ने जिलावासियों को आपात स्थिति में निपटने व इससे सतर्कता को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था।

प्रशासन की ओर से मॉक ड्रिल के लिए जिलेभर में चार स्थान सुनिश्चित किए गए थे। इसमें सोलू माजरा गांव स्थित साइलोज भंडारण स्थल, शहर के अंबाला रोड स्थित झुग्गी झोपड़ियों, नगर पालिका पूंडरी परिसर और कांगथली गांव स्थित पावर प्लांट शामिल रहा। इन चारों जगहों के लिए डीसी प्रीति की ओर से अलग से ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्ति किए गए थे।
विज्ञापन


इनमें एयर स्ट्राइक होने की स्थिति में डीसी प्रीति व एसडीएम अजय सिंह की अगुवाई में अंबाला रोड स्थित झुग्गी झोपड़ियों, एडीसी दीपक बाबू लाल करवा की अगुवाई में सोलू माजरा स्थित साइलोज भंडारण स्थल और भीड़ भाड़ की जगह पर भवन गिरने की स्थिति पर एसपी आस्था मोदी की अगुवाई में नगर पालिका पूंडरी परिसर में और नायब तहसीलदार बंसीलाल की अगुवाई में कांगथली स्थित पावर प्लांट में मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस दौरान लोगों का सहयोग बहुत बेहतरीन ढंग से दिखा। इसकी अफसरों ने तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला रोड स्थित झुग्गी झोपड़ियों के पास...
अंबाला रोड स्थित झुग्गी झोपड़ियों में एयर स्ट्राइक पर सायरनों की आवाज गूंजते ही बचाव दल मौके पर पहुंचना शुरू हो गए। जिसमें फायर ब्रिगेड, पुलिस, एंबुलेंस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। डीसी प्रीति भी तुरंत मौके पर पहुंचीं। उनकी निगरानी में पूरा बचाव एवं राहत कार्य चला। अभ्यास के तौर पर रेडक्रॉस के वॉलंटियर्स हमले की स्थिति में घायल होने पर लोगों को पीठ पर व स्ट्रेचर पर उठाकर बाहर लाया गया। उन्हें तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। दमकल की गाड़ियों ने भी अभ्यास के तौर पर आगजनी पर काबू पाया गया। डीसी प्रीति ने सभी झोपडिय़ों के निवासियों को सुरक्षा मानकों की जानकारी दी।

डीसी प्रीति ने कहा कि यह केवल अभ्यास है। यदि वास्तव में कोई ऐसी स्थिति आती है तो सावधानी से अपना बचाव करें। प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। स्वयं भी लोग जागरूक हों और आपात स्थिति में किए जाने वाले सभी उपायों का पालन सुनिश्चित करें। डीसी ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में नागरिक सुरक्षा सर्वोपरि है। इसके अलावा ऐसी स्थिति में बचाव एवं राहत कार्य के लिए एक मजबूत डिजास्टर प्लान होना चाहिए, ताकि समय रहते राहत एवं बचाव कार्य करते हुए नुकसान को कम किया जा सके। चारों जगह आयोजित मॉक ड्रिल के दौरान जो भी जरूरतें पता चली हैं, उन पर काम करते हुए मजबूत योजना तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हम सबको तैयार रहना चाहिए।
सोलूमाजरा स्थित साइलो में दौड़ते दिखे कर्मी
सोलूमाजरा स्थित साइलों में भी शाम चार बजे अचानक सायरन बजा तो गेहूं भंडारण स्थल सहित कार्यालय से कर्मचारी दौड़ते हुए खुले स्थान पर पहुंचें। प्रशासन की ओर से एडीसी दीपक बाबू लाल करवा की अगुवाई में एंबुलेंस, दमकल विभाग की गाड़ी, डायल 112 व एसएचओ ढांड मौके पर पहुंचें। प्रतीकात्मक तौर पर घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।

यहां लगी आग को भी दमकल विभाग की गाड़ी की मदद से काबू पाया गया। एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने यहां कर्मचारियों सहित प्रबंधन को कहा कि यह एक मॉक ड्रिल है। हवाई हमला होने, भूकंप आने या फिर आगजनी आदि की घटना होने की स्थिति में इस प्लांट में एक डिजास्टर प्लान होना चाहिए। ताकि समय रहते बचाव कार्य शुरू किए जा सकें। प्रशासन सहायता को तैयार है। स्वयं यहां काम करने वाले कर्मचारी सहित प्रबंधन को भी डिजास्टर को लेकर सजग रहना होगा।
कांगथली में स्थित पॉवर प्लांट में दौड़ी एंबुलेंस
गांव कांगथली में स्थित पॉवर प्लांट में भी सायरन की आवाज बजते ही बचाव एवं राहत दल पहुंचा। एंबुलेंस में कुछ लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। इसके अलावा आगजनी पर काबू पाने का भी पूर्वाभ्यास किया गया। डीएसपी गुहला कुलदीप बेनीवाल ने पुलिस अधिकारियों व मौके पर मौजूद लोगों को आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक जानकारी दी। नायब तहसीलदार बंसीलाल ने भी आवश्यक जानकारी दी। इससे पूर्व डीसी व एसपी ने बताया कि आमजन से आपात स्थिति के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों का पालन करने की अपील की।

टोल फ्री नंबर 18001801332
डीसी ने बुधवार को ही शाम के समय आयोजित हुई मॉक ड्रिल व रात्रि के समय हुए ब्लैक आउट के बारे में जानकारी दी। किसी भी आपात स्थिति को देखते हुए जिले में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। लघु सचिवालय स्थित द्वितीय तल के कमरा नंबर 324 में कंट्रोल रूम है। जहां संपर्क करने के लिए टोल फ्री नंबर 18001801332 है। यहां 24 घंटे कर्मचारी तैनात रहेंगे। इसमें किसी भी आपात स्थिति की जानकारी दी जा सकती है। डीसी ने कहा कि हमें हर समय चौकन्ने रहना चाहिए। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य नागरिक आबादी को किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार करना और ऐसी विकट स्थिति के दौरान हर हाल में दहशत की संभावनाओं को कम करना है। सभी आमजन जागरूक के साथ-साथ अलर्ट रहें। भ्रामक अफवाहों पर ध्यान न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed