फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sawan 2024, tradition of sending basket to girl house in Haryana; Markets decorated with phirni, ghevar

Sawan 2024: हरियाणा में लड़की के घर पर कोथली भेजने की रिवाज; बिस्कुट, फिरनी, घेवर और सुआली से सजा बाजार

Tue, 23 Jul 2024 02:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 Jul 2024 02:46 PM IST
सार

कैथल की फिरनी बहुत ही प्रसिद्ध है। ऐसे में सावन माह में दुकानों पर केवल फिरनी और घेवर का ही राज होता है। भाई अपनी बहनों के यहां कोथली लेकर जाते हैं। कोथली में सावन की मिठाई फिरनी, घेवर, सुआली आदि होती है।

विज्ञापन
Sawan 2024, tradition of sending basket to girl house in Haryana; Markets decorated with phirni, ghevar
हलवाइयों की दुकानें सजी - फोटो : संवाद

विस्तार

सावन का महीना शुरू होते ही फिरनी, घेवर, सुआली व बिस्कुट ने भी दस्तक दे दी है। बाजार में हलवाइयों की दुकानें घेवर व फिरनी से भर गई हैं। इसके साथ ही सुआली, मट्ठी व अन्य सामान भी सज गया है। हरियाणा में सावन माह में लड़की के घर पर कोथली भेजने की रिवाज है। कोथली में बिस्कुट, फिरनी, घेवर, सुआली और अन्य सामान भेजा जाता है।

विज्ञापन


इसके लिए हलवाइयों ने तैयारियां आरंभ कर दी हैं। कृष्ण कामरा, गुलशन कामरा ने बताया कि हरियाणा प्रदेश की संस्कृति में सावन माह का विशेष महत्व है। इस माह में पूजा अर्चना होती है और साथ ही झूले भी पड़ते हैं। भाई अपनी बहनों के यहां कोथली लेकर जाते हैं। कोथली में सावन की मिठाई फिरनी, घेवर, सुआली आदि होती है। फिरनी और घेवर केवल सावन माह में ही बनाए जाते हैं।
विज्ञापन


साल में एक बार ही यह मिठाइयां बनती हैं। कैथल जिले की फिरनी बहुत ही प्रसिद्ध है। ऐसे में सावन माह में दुकानों पर केवल फिरनी और घेवर का ही राज होता है। अब तो बाजार में मावे वाला घेवर, केसर वाला घेवर, बड़े साइज का व छोटे साइज का घेवर और बहुत ही अलग अलग तरह के घेवर मिलने लग गए हैं। इस बार उन्होंने भी घेवर व फिरनी के लिए विशेष कारीगर बुलाए हैं जो पूरे माह घेवर व फिरनी तैयार करेंगे। रक्षा बंधन पर भी इसकी बहुत मांग रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed