फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   As soon as Sawan arrives, Shiv Dham is painted in the color of Shiva devotion

Kaithal News: सावन आते ही शिवभक्ति के रंग में रंगे शिवधाम

Fri, 11 Jul 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 11 Jul 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
As soon as Sawan arrives, Shiv Dham is painted in the color of Shiva devotion
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन/कैथल। शिव भक्ति और सात्विकता का प्रतीक सावन माह शुक्रवार से आरंभ हो रहा है और इसके आगमन को लेकर शिवालयों और मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कैथल शहर के चंदाना गेट स्थित श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर में रोजाना जलाभिषेक हो रहा है और मंदिर प्रांगण शिवमय वातावरण में गूंज रहा है। शुक्रवार से श्रद्धालुओं की संख्या यहां और बढ़ जाएगी।

पंडित रोहित शर्मा ने बताया कि सावन मास हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित होता है और श्रद्धा से की गई पूजा, व्रत, दान-पुण्य, उपवास और जाप से सुख-शांति, सौभाग्य व मोक्ष की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन


पंडित रोहित ने बताया कि सावन के चार सोमवार अत्यंत फलदायी माने जाते हैं। इस वर्ष पंचांग के अनुसार 14 जुलाई को पहला सोमवार आएगा। शिवलिंग पर बेलपत्र, दूध, दही, घी, शहद, गंगाजल आदि से अभिषेक करने से समस्त पापों का क्षय होता है और बाधाएं दूर होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सावन के दौरान सात्विक जीवनशैली अपनाना, शिव मंत्रों का जाप, शिव पुराण, रुद्राष्टक और महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करना अत्यंत पुण्यकारी होता है। इस माह में गरीबों को भोजन, वस्त्र, जल व छायादान देना विशेष पुण्य देता है।

पंडित रोहित शर्मा ने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे सावन के इस पुण्य अवसर पर पौधरोपण करें और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें, क्योंकि भगवान शिव प्रकृति के अधिपति माने जाते हैं और हरियाली उन्हें प्रिय है। इस धार्मिक आयोजन के अवसर पर गोशाला सेवा समिति के प्रधान नरेंद्र सैनी, कोषाध्यक्ष प्रशांत आनंद, कृष्ण वधवा, पूर्ण सैनी, राम रतन सैनी, जोगी सैनी आदि उपस्थित रहे।


जिले में कई प्रसिद्ध शिव मंदिर है

कैथल में कई प्रसिद्ध शिव मंदिर हैं, जिनमें से ग्यारह रुद्री शिव मंदिर और अम्बकेश्वर महादेव मंदिर प्रमुख हैं। ग्यारह रुद्री शिव मंदिर महाभारत काल से जुड़ा है और इसे छोटी काशी भी कहा जाता है। अन्य मंदिरों में अम्बकेश्वर महादेव मंदिर, सूर्यकुंड शिव मंदिर और कलायत में स्थित ईंट मंदिर है।
शिव जी को है पसंद
भगवान शिव को कई चीजें पसंद हैं, जिनमें बेलपत्र, भांग, धतूरा, दूध, और सफेद रंग की चीजें शामिल हैं।

n बेलपत्र: बेलपत्र भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है और इसे चढ़ाने से वे प्रसन्न होते हैं।

n दूध: दूध भगवान शिव को बहुत पसंद है, और शिवलिंग पर चढ़ाया जाता है।

n
सफेद रंग की चीजें: सफेद रंग की मिठाई, जैसे कि सफेद बर्फी, और सफेद फूल भी भगवान शिव को चढ़ाए जाते हैं।

n रुद्राक्ष: रुद्राक्ष भगवान शिव की कृपा पाने का एक महत्वपूर्ण साधन है।

n भस्म: भस्म भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है, और इसे उनके शरीर पर लगाया जाता है।

n चंदन: चंदन का लेप भी भगवान शिव को लगाया जाता है, और इसे शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed