फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Arya College created history

Kaithal News: आर्य कॉलेज ने रचा इतिहास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Arya College created history
पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के 45वें इंटर जोनल युवा महोत्सव का लगातार 10वीं बार ओवरऑल इंचार्ज बना है। यह आयोजन आईबी पीजी कॉलेज पानीपत में 12 से 14 नवंबर को आयोजित किया गया था। इसमें 70 से ज्यादा महाविद्यालयों के चार जोन के प्रतिभागियों ने 42 विधाओं में अपनी प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन

आर्य पीजी कॉलेज में शनिवार को कॉलेज के सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग और प्रतिभागी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने कहा कि आर्य कॉलेज के प्रतिभागियों ने 16 विधाओं में प्रथम और आठ में द्वितीय व पांच विधाओं में तृतीय पुरस्कार हासिल किया है।
विज्ञापन

कॉलेज करनाल जोन में लगातार 19 बार विजेता बनता आ रहा है। छह बार रत्नावली में ओवरऑल ट्राफी हासिल कर चुका है। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी का और से कई बार साउथ एशियन इंटर यूनिवर्सिटी युवा महोत्सव में देश का प्रतिनिधित्व भी कर चुका है। इंटर जोनल महोत्सव के सभी प्रतिभागियों को 1100-1100 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के निदेशक डॉ. रामनिवास ने बताया जनवरी माह में नॉर्थ इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। कॉलेज के विद्यार्थी परीक्षा के बाद इसकी तैयारियां शुरू कर देंगे। नाॅर्थ-ईस्ट इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की और से 46 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। इसमें से 38 विद्यार्थी आर्य कॉलेज के हैं। इस अवसर परउप-प्राचार्या डॉ. अनुराधा सिंह, डॉ. सतबीर सिंह, डॉ. मधु गाबा, डॉ. गीतांजली साहनी, प्रो. विवेक गुप्ता, दीक्षा नंदा व श्रेया बरेजा मौजूद रही।


ये रहे इंटर जोनल युवा महोत्सव के परिणाम
माइम, हरियाणवी ऑरकेस्ट्रा, ग्रुप डांस जनरल, ग्रुप साॅन्ग हरियाणवी, ग्रुप साॅन्ग जनरल, क्लासिकल डांस सोलो, साॅन्ग, पॉप साॅन्ग हरियाणवी, सोलो डांस हरियाणवी मेल, मेहंदी, संस्कृत डेक्लामेशन, ग्रुप डांस हरियाणवी में प्रथम स्थान हासिल किया। रिचुवल्स, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो नॉन प्रकशन, फोक इंस्ट्रूमेंटल सोलो, पोस्टर मेंकिंग, रंगोली, रसिया ग्रुप डांस, ऑन स्पॉट फोटोग्राफी, एलोकेशन में द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं फॉक सॉन्ग हरियाणवी सोलो, फॉक सॉन्ग जनरल, क्लासिकल वोकल सोलो, वेस्टर्न वोकल सोलो, इंडियन ऑरकेस्ट्रा में तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed