फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Arvind Chawla appointed as General Secretary of Jind Mandal

अरविंद चावला को जींद मंडल का महासचिव किया नियुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Arvind Chawla appointed as General Secretary of Jind Mandal
ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स और रिटायर्ड एसोसिएशन जींद मंडल की बैठक पंजाबी वेलफेयर सभा परिसर में हुई। संगठन के राज्य सचिव एमएल अरोड़ा ने अध्यक्षता की। जबकि पीएनबी जींद मंडल के मंडल प्रमुख दीपक तनेजा और एलडीएम एस के नंदा मुख्यातिथि रहे। बैठक में पेंशनर्स की मुख्य समस्याओं के बारे में विचार किया। इनमें से कुछ समस्याओं का मंडल प्रमुख ने मौके पर ही समाधान किया। बैठक में जींद मंडल के त्रिवार्षिक ( 2022- 2025) के चुनाव भी करवाए गए। इसमें अरविंद चावला को जींद मंडल का महासचिव नियुक्त किया। वहीं आरएन जैन को सीनियर संरक्षक नियुक्त किया।
विज्ञापन

इसके अलावा जींद से सुभाष पाहवा को मुख्य सलाहकार बनाया। बीबी सतीजा को उप प्रधान, सीपी शर्मा को कार्यकारी प्रधान व गजे सिंह सरोहा को प्रधान पद से सुशोभित किया। जबकि खरैती लाल पसरिचा को मुख्य खजांची के रूप में शपथ दिलाई। मंच संचालन सीता राम गुलाटी ने किया। इस दौरान एमएल अरोड़ा ने पेंशन अपडेशन, मेडिकल इंश्योरेंस प्रीमियम व अन्य मांगे भी रखी। जिसका निवारण सरकार व हेड ऑफिस के स्तर पर किया जाना हैं। बैठक के अंत में मुख्य अतिथि को शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।इस मौके पर चंद्र प्रकाश शर्मा, भगवान दास शर्मा, भारत भूषण सतीजा, अशोक मेहता, सुधीर मदान, तारा चंद बरेजा, सुरेश गुप्ता, शाम लाल खेड़ा, ईश्वर सिंह कुंडू, वीरभान, अनिल मुटरेजा, डीके शर्मा, सरदारा राम चौधरी, सुमन सेठ, अपराजिता भटनागर, मोहिंद्र राठी, वेद, रमेश, प्रेम प्रकाश शर्मा, सिंद्र सिंह, नरेंद्र सिक्का ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed