{"_id":"650de46d8ad1e79b8d0d8c64","slug":"arrival-of-paddy-increased-in-grain-markets-kaithal-news-c-18-1-knl1004-225241-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अनाज मंडियों में तेज हुई धान की आवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अनाज मंडियों में तेज हुई धान की आवक
Sat, 23 Sep 2023 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 23 Sep 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। बारिश रुकने के बाद अनाज मंडियों में शुक्रवार को फिर से धान की आवक शुरू हो गई है।
अब मंडियों में पीआर किस्म के धान की आवक में भी तेजी आने लगी है। शुक्रवार को पीआर 2203 रुपये प्रति क्विंटल बिका है।
इसके साथ ही 1509 किस्म के धान भाव भी 3600 रुपये प्रति क्विंटल मिला है। अभी पीआर किस्म के धान की सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई है, लेकिन अभी से यह सरकारी भाव के अनुसार बिकने लगा है।
वहीं, अब मंडियों में पहुंच रहे किसान पीआर किस्म के धान की सरकारी खरीद को 25 सितंबर से शुरू करने की मांग करने लगे हैं।
शुक्रवार को सात हजा से अधिक कट्टे धान के पहुंचे हैं। बता दें कि मंडी में पानी निकासी की व्यवस्था अब दुरुस्त हो चुकी है। इसके बाद अब किसान लगातार धान लेकर पहुंचने लगे हैं।
गांव सिरटा से पीआर किस्म का धान लेकर पहुंच किसान धन्ना राम ने बताया कि अब सरकार को किसानों की मांग को मानते हुए 25 सितंबर से सरकारी खरी को शुरू कर देना चाहिए। ऐसा करने से किसानों को राहत मिलेगी। जबकि अधिकारियों को इसका फायदा होगा, क्योंकि ऑनलाइन प्रक्रिया होने के चलते गेट पास कटने सहित अन्य समस्या सीजन के दौरान आती है। ऐसे में मंडी में न तो जाम लगेगा और न ही लिफ्टिंग की कोई समस्या रहेगी।