फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Arrested with one kilogram of opium

Kaithal News: एक किलोग्राम अफीम सहित गिरफ्तार

Sun, 13 Jul 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 13 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Arrested with one kilogram of opium
कलायत। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने एक किलोग्राम अफीम के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी एसआई राजबीर सिंह के निर्देशन में एसआई जोगिंद्र सिंह की टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि जिला जींद के गुरथली निवासी राजकुमार उर्फ बाबा अफीम का सेवन करता है और बेचने का भी आदी है। जानकारी मिली कि वह रेलवे स्टेशन कलायत की ओर से अफीम लेकर पैदल आ रहा है। सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन रोड पर नाकाबंदी की गई। कुछ समय बाद एक संदिग्ध व्यक्ति रेलवे स्टेशन की दिशा से आता दिखा, जिसे पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी के लिए मौके पर नायब तहसीलदार महेश कुमार को बुलाया गया। उनकी मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक पॉलीथिन में रखे प्लास्टिक डब्बे से एक किलोग्राम अफीम बरामद की गई। इस मामले में थाना कलायत में केस दर्ज कर एएसआई राजेश कुमार ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed