फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Arrested for smuggling with 21 kg opium

21 किलो अफीम सहित तस्करी का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Arrested for smuggling with 21 kg opium
पुलिस द्वारा सोमवार शाम को महमूदपुर से एक अंतरराज्यीय नशा तस्कर को काबू किया है। इसके कब्जे से करीब 30 लाख रुपये मूल्य की 21 किलो अफीम बरामद हुई। मुख्य नशा सप्लायर व नशा तस्करी रैकेट से जुड़े अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी सहित पूछताछ के लिए मंगलवार को आरोपी का अदालत से पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को एसपी कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि सीआईए पुलिस ने गुरप्रीत सिंह उर्फ प्रीत निवासी महमूदपुर को उसके मकान से काबू किया गया। आरोपी के मकान से जमीन में दबा एक प्लास्टिक कट्टा भी बरामद हुआ। कट्टे के अंदर रखे पॉलिथीन से 21 किलो अफीम बरामद हुई, जिसका अनुमानित मूल्य करीब 30 लाख रुपये बताया जा रहा है। एसपी ने बताया कि थाना गुहला में मामला दर्ज करके आरोपी को सीआईए-2 पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। आरोपी बिहार से अफीम खरीदकर लाता है। इसके बाद वह पंजाब व गुहला-चीका क्षेत्र में इसे बेचने का काम करता है। एसपी ने ये भी बताया कि आरोपी गुरप्रीत के ताऊ के 2 लड़के हर्शदीप व मेजर 91 किलो अफीम तस्करी मामले में फतेहपुर जेल उत्तर प्रदेश में बंद हैं। मुख्य नशा सप्लायर व नशा तस्करी रैकेट से जुड़े अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी सहित व्यापक जानकारी के लिए पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed