फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Arrested for kidnapping and murderous attack

Kaithal News: अपहरण व जानलेवा हमला करने में काबू

Wed, 19 Feb 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 19 Feb 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Arrested for kidnapping and murderous attack
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुलिस ने अपहरण व जानलेवा हमला करने के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इस मामले में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी एसआई रमेश कुमार की अगुवाई में एएसआई मोहन लाल की टीम ने जांच करते हुए लालपुर निवासी आरोपी गुरमीत व हरजिंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव दुसेरपुर निवासी भाना राम ने दी शिकायत में बताया था कि उसके बड़े बेटे देशपाल ने अपनी मर्जी से दो दिसंबर 2024 को लालपुर निवासी सरबजीत कौर से प्रेम विवाह किया था। इस शादी से युवती के परिजन सहमत नहीं थे, जिस कारण वे उनसे रंजिश रखते थे। इसी कारण 15 फरवरी को करीब रात के एक बजे जब उसके पूरा परिवार सोया हुआ था, तो सरबजीत कौर के परिजन चार से पांच गाड़ियों व मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए और उन्होंने लाठी, डंडों, गंडासी, तलवार व असला के साथ उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


इस हमले में उसके छोटे बेटे सोमनाथ के सिर में तलवार लगी है। बेटे देशपाल की बाजू पर गंडासी पर मारी गई और उसकी पत्नी तोषी को भी लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया गया। मेरठ निवासी सुक्खा ने उसके बेटे देशपाल को जान से मारने की नीयत से गोली चलाई, लेकिन उसका बेटा बाल-बाल बच गया। आरोपी उसकी पुत्रवधू का अपहरण कर ले गए। थाना गुहला में यह केस दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने यह भी बताया कि पुलिस टीम ने आरोपियों का पीछा करके युवती सरबजीत कौर को बरामद कर लिया था। दोनों आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक डंडा बरामद

हुआ। दोनों आरोपी मंगलवार को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed