{"_id":"60abfc238ebc3e55637197e7","slug":"arrest-kaithal-news-knl709561126","type":"story","status":"publish","title_hn":"सील किए ठेके से शराब बेचने का आरोपी ठेेकेदार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सील किए ठेके से शराब बेचने का आरोपी ठेेकेदार गिरफ्तार
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान प्रशासन द्वारा 21 मई को सील किए गए गांव फरल स्थित ठेके से शराब बेचने के मामले में ठेकेदार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का 23 मई को न्यायालय से एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। इस दौरान आरोपी की निशानदेही पर शराब चोरी की वारदात में उपयोग की गई कार उसके पोल्ट्री फार्म से बरामद कर ली गई।
लॉकडाउन के चलते आबकारी विभाग द्वारा 21 मई को गांव फरल में स्थित ठेके पर अवैध रूप से शराब बेचने की सूचना पर ठेका को सील कर दिया गया था। इसके बाद 22 मई को आबकारी विभाग के एईटीओ रजत व पुलिस की टीम द्वारा ठेके की जांच की गई। इस दौरान यहां ठेका के स्टॉक में विविधता व कमी पाई गई, वहीं ठेके के पीछे बने अवैध गोदाम से 5 पेटी आधी बोतल देसी शराब 2 पेटी पव्वे देसी शराब, 7 पेटी बोतल देसी शराब व एक पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसे पुलिस द्वारा जब्त करके थाना प्रबंधक पूंडरी इंस्पेक्टर निर्मल सिंह व एएसआई ईशम सिंह की टीम द्वारा मौके पर मौजूद आरोपी ठेकेदार शिवकुमार निवासी फरल को गिरफ्तार किया है। वारदात में लिप्त ठेका के सेल्समैन सुनील कुमार निवासी सुदकैन खुर्द की तलाश की जा रही है। आरोपी ने कबूला कि उसकी ठेके में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी है। आबकारी विभाग द्वारा की गई सील कार्रवाई के दौरान उसने ठेके के पिछले दरवाजे सामने बोतलों से भरा रैक रख दिया था, जिस कारण पिछला दरवाजा दिखाई न देने कारण सील लगने से बच गया, जिसकी मार्फत वे शराब निकाल कर सप्लाई कर रहे थे। रविवार को आरोपी का न्यायालय से एक दिन के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया गया, जिसके दौरान आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से वारदात में उपयोग कार बरामद कर ली गई। 24 मई को आरोपी शिवकुमार न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।