फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Arrest

चोरी के अलग-अलग मामलों में 7 गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Arrest
मोबाइल की दुकानों और आंगनबाड़ी में रात के समय ताले तोड़कर चोरी के अलग-अलग मामलों में 3 किशोर आरोपियों सहित कुल 7 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। तीनों बाल आरोपियों के कब्जे से पांच मोबाइल बरामद कर तीनों को बाल सुधार गृह अंबाला भेज दिया गया।4 आरोपियों का 31 अगस्त को एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी से इस प्रकार की चोरियों के अन्य मामले भी सुलझने की उम्मीद है।
विज्ञापन

एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि गांव फतेहगढ़ जिला कुरुक्षेत्र निवासी निर्मल सिंह की चीका में मोबाइल शॉप है। 26 अगस्त की रात अज्ञात व्यक्ति उसकी दुकान के शटर के ताले तोड़कर मोबाइल चुरा ले गया। इसी रात उसके पड़ोसी संजीव कुमार नंदगढ़ की दुकान से भी अज्ञात व्यक्ति इसी प्रकार चोरी कर ले गए। थाना चीका में दर्ज मामले की जांच सबइंस्पेक्टर केहर सिंह द्वारा डेरा भाग सिंह गुहला व चीका निवासी 3 बाल आरोपी व संजय बस्ती चीका निवासी सोमबीर सहित चार आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए।
विज्ञापन

एसपी ने बताया एक मामले में रामथली निवासी विवाहिता सरोज बाला गांव कसौर में एडब्ल्यूडब्ल्यू पद पर कार्यरत है, जो आंगनबाड़ी की देखरेख भी करती है। उसकी शिकायत पर थाना गुहला में दर्ज मामले अनुसार वह 14 अगस्त को आंगनबाड़ी बंद करके चले गए। 15 व 16 अगस्त की छुट्टी के बाद जब वह 17 अगस्त को आंगनबाड़ी पहुंची तो कमरे का लॉक टूटा मिला। उसके अंदर से अज्ञात व्यक्ति गेंहू, चावल, चीनी, दाल, आरओ, इंवर्टर-बैटरी व सोलर प्लेट चुरा ले गए। मामले की जांच चौकी रामथली के हेडकांस्टेबल राजीव कुमार द्वारा करते हुए आरोपी सुब्बा सिंह, अमित उर्फ मीतू व बंटी चक्कुलदाना को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से आरओ व इनवर्टर-बैटरी बरामद कर ली गई। शेष संपत्ती की बरामदगी के लिए तीनों का सोमवार को एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed