फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Arpandeep Singh

Kaithal News: सरकारी स्कूल के छात्र अर्पणदीप सिंह ने 500 में 497 अंक हासिल कर प्रदेश में किया टॉप

Wed, 14 May 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 14 May 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Arpandeep Singh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




गुहला-चीका, कैथल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के मंगलवार सुबह जारी किए गए 12वीं के परीक्षा परिणाम में कैथल के अर्पणदीप सिंह टॉपर रहे हैं। वह गुहला-चीका क्षेत्र के स्योंमाजरा के सरकारी स्कूल के कॉमर्स संकाय के छात्र हैं। उन्होंने 500 में से 497 नंबर लेकर पहला स्थान प्राप्त किया है।

गौरतलब है कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड पिछले दो साल से जिलावार टॉपरों की सूची जारी नहीं कर रहा था लेकिन अबकी प्रदेश स्तर पर टॉप-10 सूची जारी की है। इसमें अर्शदीप ने सर्वोच्च स्थान हासिल कर कैथल का नाम रोशन किया है। जैसे ही यह जानकारी स्योंमाजरा स्कूल पहुंची तो वहां के स्टाफ व विद्यार्थियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सभी विद्यार्थियों ने ढोल की थाप पर जबरदस्त खुशी मनाई। कहा कि अर्शदीप ने माता पिता, गांव व खंड गुहला का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन




बेटे के प्रदेश में टॉप करने की सूचना मिलते ही अर्पणदीप सिंह के पिता यादविंद्र सिंह व माता रमनदीप कौर भी स्कूल पहुंचे। बेटे अर्पणदीप सिंह के साथ स्कूल प्रिंसिपल चरणजीत कौर व स्टाफ सदस्यों का मुंह मीठा करवाकर बधाई दी। अर्शदीप ने बताया कि पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया से दूरी बना रखी थी। इसी से यह सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता हैं किसान



अर्पणदीप सिंह के पिता यादविंद्र सिंह एक किसान है व मां रमनदीप कौर गृहणी हैं। बेटे की इस उपलब्धि पर दोनों बेहद खुश हैं। पिता यादविंद्र सिंह व माता रमनदीप कौर ने बताया कि उनका बेटा पढ़ाई में शुरू से ही काफी तेज है और एक बार में पढ़ा हुआ उसे लंबे समय तक याद रहता है। अर्पणदीप के माता पिता ने बेटे की इस उपलब्धि के पीछे स्कूल स्टाफ सदस्यों की मेहनत व मार्गदर्शन को बताया है। माता रमनदीप ने बताया कि वे अर्पणदीप से घर पर ज्यादा काम नहीं करवाते थे। वह अपनी मर्जी से ही घर के कार्यों में सहयोग करता है। उन्होंने कहा कि बच्चा आगे जो भी बनना चाहता है, उसमें परिवार की ओर से पूरा सहयोग किया जाएगा।

--



जो पढ़ा, घर पर जाकर दोहराया जरूर

अर्पणदीप सिंह ने बताया कि उसने अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर लगाया और स्कूल में जो पढ़ाया जाता था उसे घर जाकर दोहराता जरूर था। सोशल मीडिया से दूरी बनाते हुए केवल ध्यान पढ़ाई पर रखा और यह मुकाम हासिल किया। उसे अपने गुरुजनों का पूरा सहयोग मिला और उसके ऊपर कभी भी पढ़ाई के लिए दबाव नहीं बनाया। अर्पणदीप ने बताया कि उनके कक्षा प्रभारी सुखदेव सिंह व कॉमर्स अध्यापिका निधि का उनको इस मुकाम तक पहुंचाने में बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और परिवार को दिया। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए ज्यादा से ज्यादा समय निकालना चाहिए।



चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने की चाहत

अर्पणदीप सिंह का परिवार गांव अगौंध में रहता है और उसने पहली से लेकर छठी तक की शिक्षा दुसरेपुर के निजी विद्यालय स्वामी विवेकानंद से पूरी की थी। अर्पणदीप सिंह सातवीं कक्षा से स्योंमाजरा के स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहा है। अर्पणदीप सिंह ने बताया कि भविष्य में वह चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहता है



बहुत मेहनती छात्र रहा है अर्पणदीप:


अर्पणदीप सिंह के 12वीं कक्षा में पूरे प्रदेश में टॉप करने पर खुशी जाहिर करते हुए स्योंमाजरा स्कूल की प्रधानाचार्या चरणजीत कौर ने बताया कि अर्पणदीप सिंह बहुत ही अनुशासित छात्र रहा है और उसे अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर लगाया है। वह कभी भी गैरहाजिर नहीं रहा।

चरणजीत कौर ने कहा कि स्कूल अध्यापकों ने भी पूरी लगने से बच्चों को पढ़ाया है जिसके परिणाम स्वरूप उनके स्कूल के छात्र अर्पणदीप ने पूरे प्रदेश में टॉप कर स्कूल, माता पिता व पूरे खंड गुहला का नाम रोशन किया है।
मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉल से 12वीं के टॉपर अर्पणदीप को दी बधाई

संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा बोर्ड के 12वीं कक्षा के प्रदेश टॉपर व कैथल जिले के स्योंमाजरा गांव निवासी अर्पणदीप को वीडियो कॉल कर बधाई दी। उन्होंने कहा कि आपने न केवल अपने माता-पिता का बल्कि हरियाणा प्रदेश का नाम ऊंचा किया है। आप यूं ही आगे बढ़ते रहें, हमारी शुभकामनाएं आपके साथ हैं। मुख्यमंत्री ने अर्पणदीप के माता-पिता से भी बातचीत कर उन्हें भी बधाई दी।




राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्योंमाजरा के छात्र अर्पणदीप ने 12वीं कक्षा के कॉमर्स संकाय में हरियाणा बोर्ड में 500 में 497 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री से फोन पर बात करने के बाद अर्पणदीप ने कहा कि मुख्यमंत्री से बातचीत करने के बाद बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। मेरी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है कि मुझे मुख्यमंत्री ने आशीर्वाद दिया है, उसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं। मुझे आज जो सम्मान मिला उसमें मेरी मेहनत के साथ-साथ माता-पिता व गुरुजन का आशीर्वाद भी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ ही शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, डीसी प्रीति व प्रदेश भर से बधाइयां मिल रहीं हैं। आज मुझे महसूस हुआ कि मेहनत करने से हमें आगे बढ़ने का मौका तो मिलेगा ही, साथ ही मान सम्मान भी मिलता है। आगे भी मैं ऐसे ही मेहनत करूंगा और प्रदेश का नाम रोशन करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed