फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Arms recovered

हत्यारोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयोग हथियार बरामद

Thu, 18 Jun 2015 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल Updated Thu, 18 Jun 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन


खेत में पानी देने को लेकर हुए विवाद में गिरफ्तार 2 आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिए हैं। दोनों आरोपी 17 जून को न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए, जबकि वारदात में लिप्त अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक कृष्ण मुरारी ने बताया कि एसएचओ कलायत इंस्पेक्टर हत्या के मामले में पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी ईशम वासी बालू के कब्जे से गंडासी तथा गुरबचन के कब्जे से लाठी बरामद की है। विदित रहे कि बिढ़ान पट्टी बालु वासी 70 वर्षीय फूलाराम अपने करीब 26 वर्षीय पुत्र सुशील के साथ 12 जून की रात सिंचाई करने अपने खेत में गए हुए थे।
विज्ञापन


अगली सुबह करीब 2:30 बजे जब पिता-पुत्र बाइक पर घर वापस आ रहे थे, तो 3 मोटरसाइकिलों पर सवार हथियारबंद आरोपियों ने उनका रास्ता रोककर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया तथा फरार हो गए। झगड़े की वजह सिंचाई खाल बारे बेवजह विवाद की रंजिशन बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 करीब एक माह पूर्व  पानी को लेकर सुशील व आरोपी रामनारायण में कहासुनी हो गई थी। जिस कारण हुए झगड़े में सुशील ने दम तोड़ दिया, जबकि फूला राम उपचाराधीन है। वारदात में लिप्त शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है, जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed