{"_id":"6802a9bb6d28beadad0a61c1","slug":"arhtiyas-and-farmers-are-troubled-by-the-arbitrariness-of-contractors-in-wheat-lifting-kaithal-news-c-18-1-knl1004-627341-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गेहूं उठान में ठेकेदारों की मनमानी से आढ़ती और किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गेहूं उठान में ठेकेदारों की मनमानी से आढ़ती और किसान परेशान
Sat, 19 Apr 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 19 Apr 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में गेहूं की आवक लगातार बढ़ रही है लेकिन गेहूं की उठान आधी भी नहीं हो सकी है। इससे परेशान आढ़ती व किसानों ने ठेकेदारों को घेरा है। विस्तार अनाज मंडी के प्रधान रघुवीर सिंह मलिक उर्फ मिट्ठू का कहना है कि आवक के अनुसार ठेकेदारों की ओर से गेहूं की उठान का काम नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि उठान प्रक्रिया में तेजी न
लाई गई तो मंडियों में जाम की स्थिति बननी तय है।
गौरतलब है कि करीब पांच दिन से गेहूं की उठान का कार्य बेहद धीमा चल रहा है। अब उठान के लिए मजदूरों की भी कमी होने लगी है और दो दिन से बारदाना भी कम आ रहा है।जानकारी मिली है कि अभी तक 10 लाख क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है लेकिन इसके मुकाबले 50 प्रतिशत तक भी उठान नहीं हो सकी है। इससे किसान-आढ़ती परेशान हैं।