फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   AQI improved, dropping from 227 to 158

Kaithal News: एक्यूआई में सुधार, 227 से घटकर 158 पर आया

Thu, 27 Nov 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 27 Nov 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
AQI improved, dropping from 227 to 158
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। शहर में बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में सुधार देखने को मिला। पिछले तीन दिनों के मुकाबले बुधवार को मौसम साफ और धूप खिली रही। शहर का एक्यूआई 227 से घटकर 158 पर आ गया है। हालांकि, हवा की गुणवत्ता अभी भी पूरी तरह ठीक नहीं है और वातावरण में स्मॉग छाया हुआ है, जिससे दूर की चीजें ठीक से दिखाई नहीं दे रही हैं। प्रशासन की ओर से प्रदूषण कम करने के कोई ठोस कदम फिलहाल नहीं उठाए गए हैं।

सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। अधिकतम तापमान में दो डिग्री की कमी आई है और यह 23 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। इसके चलते सुबह और शाम का मौसम ठंडा महसूस हो रहा है। लोग गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। दिन में निकल रही धूप लोगों को कुछ राहत दे रही है और लोग घर की छत, पार्कों और गलियों में धूप का आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि वर्तमान में मौसम शुष्क और साफ है। पहाड़ी क्षेत्रों से बर्फीली हवाएं मैदानों की ओर आ रही हैं, जिससे रात के समय तापमान गिर रहा है। दिन में धूप निकलने से कुछ राहत मिल रही है। बीच-बीच में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव भी आ रहा है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 से 30 नवंबर तक एक कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इसके असर से केवल पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होगी, मैदानी इलाके में सिर्फ हल्की तापमान बढ़ोतरी रहेगी। इसके गुजरने के बाद तापमान में और गिरावट आएगी। दिसंबर के पहले सप्ताह में हल्की बूंदाबांदी और घने कोहरे की संभावना है। -डॉ. रमेश चंद्र वर्मा, मौसम वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed