फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Appointment of BJP in-charges in Mandals

Kaithal News: मंडलों में भाजपा के प्रभारियों की नियुक्ति

Fri, 25 Jul 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 25 Jul 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Appointment of BJP in-charges in Mandals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में जिले के विभिन्न मंडलों के नए प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की। यह नियुक्तियां प्रदेश नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद की गईं।

ज्योति सैनी ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मण्डल प्रभारियों की भूमिका इस दिशा में बेहद अहम होती है। उन्होंने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देंगे, जनसंपर्क को मजबूत करेंगे और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष ने आशा जताई कि सभी प्रभारी पार्टी की विचारधारा, नीति और सिद्धांतों को आत्मसात कर सेवा भाव से कार्य करेंगे। घोषित मंडल प्रभारियों में विधानसभा क्षेत्र गुहला में गुहला मंडल में शैली मुंजाल, कांगथली मंडल में रघुबीर फौजी, सीवन मंडल में अवधेश किशोर राय, भागल मंडल में मांगे राम जिंदल को नियुक्त किया है। इसी प्रकार से विधानसभा क्षेत्र कलायत में कलायत मंडल में जंगीर सिसला, बालू मंडल में राममेहर शर्मा, राजौंद मंडल में अजय प्रताप व जाखौली मंडल में कुलविन्द्र राणा को नियुक्ति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्र कैथल में कैथल शहरी में रविंद्र धीमान, क्योड़क मंडल में शक्ति सौदा एडवोकेट, पाडला मंडल में वीरेंद्र बत्रा व चंदाना गेट मंडल में आशा रानी व विधानसभा क्षेत्र पूंडरी में पूंडरी मंडल में राजेश बिधाना एडवोकेट, ढांड मंडल में हर्ष सेठी व करोड़ा मंडल में रोशन सैनी को नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed