{"_id":"68cdb8cc0411934c510eff1a","slug":"appoint-your-bla-according-to-the-booth-dc-kaithal-news-c-18-1-knl1004-742527-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ के अनुसार नियुक्त करें अपने बीएलए : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ के अनुसार नियुक्त करें अपने बीएलए : डीसी
Sat, 20 Sep 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। लघु सचिवालय के सभागार में शुक्रवार को मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण को लेकर जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इसमें उपायुक्त प्रीति ने कहा कि अभी तक किसी भी राजनीतिक दल ने जिला में अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त नहीं किए हैं।
उन्होंने सभी दलों से अनुरोध किया कि वे 10 अक्तूबर तक अपने बीएलए की जानकारी जिला निर्वाचन कार्यालय या संबंधित निर्वाचक पंजीयन अधिकारी को अवश्य भेजें।डीसी प्रीति ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस प्रक्रिया में बीएलओ वर्ष 2002 की मतदाता सूची और वर्ष 2024 की मतदाता सूची का मिलान करेंगे। इसके पश्चात बीएलओ डोर टू डोर जाकर सूची की पुष्टि करेंगे।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी मतदाता का नाम इन सूचियों में मिल जाता है, तो उसे आगामी गहन पुनरीक्षण के दौरान कोई दस्तावेज प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं होगी। ऐसे मतदाता केवल गणना फार्म भरकर बीएलओ को देंगे। वहीं, जिन मतदाताओं का नाम मिलान नहीं होता, उन्हें गणना फार्म के साथ आयोग द्वारा निर्धारित दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
डीसी प्रीति ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को हर मतदान केंद्र पर अपने-अपने बीएलए नियुक्त करने होंगे, ताकि मतदान केंद्र स्तर के अधिकारियों के साथ तालमेल स्थापित हो और मतदाता सूचियों को त्रुटिरहित बनाया जा सके। इस अवसर पर जिला परिषद के सीईओ सुरेश राविश, एसडीएम अजय सिंह, कलायत एसडीएम अजय हुड्डा, गुहला एसडीएम प्रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।