फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Applying the soil of the holy land on the forehead brings true blessings: Randeep Surjewala

पावन भूमि की मिट्टी को माथे पर लगाने से होता है चरितार्थ : रणदीप सुरजेवाला

Mon, 29 Sep 2025 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 29 Sep 2025 03:10 AM IST
विज्ञापन
Applying the soil of the holy land on the forehead brings true blessings: Randeep Surjewala
कैथल। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने रविवार को जिले के बाबा लदाना गांव में बाबा राजपुरी महाराज धाम के मुख्य द्वार का उद्घाटन किया। इस मौके पर रणदीप सिंह सुरजेवाला ने विशेष रूप से पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि यह धाम न केवल स्थानीय भक्तों का आस्था केंद्र है बल्कि वैश्विक आध्यात्मिक इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय है। यहां महाराज तोतापुरी ने स्वामी रामकृष्ण परमहंस को दीक्षा प्रदान की थी।
विज्ञापन

प्राचीन समय में तोतापुरी ने रामकृष्ण परमहंस को इसी बाबा लदाना गांव में लाकर वेदांत की गहन शिक्षा दी और सन्यास दीक्षा दी। आज पूरी दुनिया में रामकृष्ण मिशन के माध्यम से फैली आध्यात्मिकता की बुनियाद इसी पवित्र स्थल पर रखी गई थी। उन्होंने कहा कि रामकृष्ण परमहंस ने महाराज तोतापुरी के मार्गदर्शन में निर्विकल्प समाधि प्राप्त की, जो इस धाम की महिमा को अमर बनाती है। इस मौके पर सुदीप सुरजेवाला, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर ढांड, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष जोरा सिंह सिनन्द, कांग्रेस एससी समाज जिलाध्यक्ष लखमी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed