{"_id":"66639c124b6719c39c0a9a34","slug":"apply-under-guru-shishya-parampara-training-kaithal-news-c-18-1-knl1004-406079-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गुरु-शिष्य परंपरा प्रशिक्षण के तहत करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गुरु-शिष्य परंपरा प्रशिक्षण के तहत करें आवेदन
Sat, 08 Jun 2024 05:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 08 Jun 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गुरु शिष्य परंपरा प्रशिक्षण योजना के तहत कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा द्वारा लुप्त होती जा रही विधाओं जैसे लोक गायन, लोकगाथा, लोक चित्रकला, लोक नाट्य, दुर्लभ वाद्य यंत्रों, लोक नृत्य विधा का प्रशिक्षण देने वाले गुरुओं व उनके शिष्यों के नाम, पता व दूरभाष नंबर व सूची मांगी गई है।
इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जून है। जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी आत्मा राम ने बताया कि गुरु शिष्य परंपरा प्रशिक्षण योजना के तहत चयनित गुरु व शिष्यों को उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज द्वारा गुरु को 7500, संगीतकार को 3750 एवं प्रत्येक शिष्य को 1500 रुपये प्रतिमाह एक वर्ष तक मानदेय प्रदान किया जाएगा।
लघु सचिवालय के द्वितीय तल पर स्थित कमरा नंबर 311 से 313 जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कैथल के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। संवाद