{"_id":"66ac3120e0488c8f460ad0e4","slug":"apply-to-avail-the-benefit-of-scholarship-scheme-kaithal-news-c-245-1-kht1001-119431-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: छात्रवृति योजना का लाभ लेने के लिए करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: छात्रवृति योजना का लाभ लेने के लिए करें आवेदन
Fri, 02 Aug 2024 06:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 02 Aug 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
कैथल। डाॅ. आंबेडकर मेधावी छात्रवृति संशोधित योजना के तहत 2024-25 के ऑनलाइन आवेदन पत्र लिए जाने हैं। इसके लिए पोर्टल एक अगस्त 2024 से 28 फरवरी 2025 तक खुला रहेगा। पात्र युवा और युवतियां आवेदन करके योजना का लाभ ले सकते हैं। यह जानकारी जिला कल्याण अधिकारी सीमा ने दी।
लाभार्थी 31 अगस्त तक प्राप्त करें तेल : राठी
कैथल। जो लाभार्थी जुलाई महीने का सूरजमुखी तेल प्राप्त करने से वंचित रह गए हैं, वे अपने सूरजमुखी तेल 31 अगस्त तक डिपो धारकों के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। यह जानकारी जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक निशांत राठी ने दी है। बताया कि यदि किसी भी लाभार्थी को राशन वितरण के संबंध में कोई शिकायत है तो वह संबंधित क्षेत्र के सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी, निरीक्षक, उप-निरीक्षक खाद्य एवं पूर्ति अथवा जिला खाद्य और पूर्ति नियंत्रक कैथल या मुख्यालय पर उपस्थित राज्य उपभोक्ता सहायता केंद्र के टोल फ्री नंबर 1800-180-2087 या 1967 पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है।