फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Apply soon, three days left for Chirag Yojana

Kaithal News: जल्द करें आवेदन, चिराग योजना के बचे तीन दिन

Mon, 08 Apr 2024 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 08 Apr 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Apply soon, three days left for Chirag Yojana
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। चिराग योजना के तहत दाखिला लेने के लिए तीन दिन शेष है। 10 अप्रैल तक चिरायु योजना के तहत सरकारी स्कूल में पढऩे वाले एक लाख 80 हजार से कम आय वाले परिवारों के बच्चे प्राइवेट स्कूलों में दाखिला लेकर निशुल्क पढ़ सकते हैं। कक्षा दो से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थी इसमें दाखिला ले सकते हैं। जिले में इस योजना के तहत महज दो स्कूलों का इस योजना के लिए चयन हुआ है। पिछले साल भी दो स्कूलों का इस योजना के लिए चयन हुआ था। इसमें लगभग 50 से अधिक बच्चों के दाखिले हुए थे। इस बार भी दो स्कूलों का ही चयन हुआ है। इसमें कलायत और राजौंद का शामिल हुआ है।

विदित रहे कि इस योजना में वही विद्यार्थी पात्र होंगे, जिन्होंने पिछली कक्षा राजकीय स्कूल से उत्तीर्ण की है। चिराग योजना के अनुसार प्रदेशभर में चौथी कक्षा से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी ही दाखिला ले सकते हैं। विद्यालयों में प्राप्त आवेदन निर्धारित सीटों से अधिक होने की स्थिति में दाखिले के लिए ड्रा प्रणाली अपनाई जाएगी। इस योजना के तहत प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। अब तक जिले के स्कूलों में लगभग 90 विद्यार्थियों ने ही इस योजना के तहत आवेदन किया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि चिराग योजना को शुरू करने के लिए सरकार ने नियम 134ए को खत्म कर दिया है। सरकार का उद्देश्य कम आय वाले बच्चों को भी निजी स्कूलों में मुफ्त में पढऩे की अनुमति देना है। कई निजी स्कूलों ने पहले ही योजना के तहत नए प्रवेशों को स्वीकार करने के लिए अपनी सहमति दे दी है। 10 अप्रैल तक चिराग योजना के तहत सरकारी स्कूल के बच्चे जिनकी परिवार की आय एक लाख 80 हजार रुपये से कम है वह इसके लिए योग्य है। इसके साथ ही कक्षा चार से कक्षा 12 तक इसमें विद्यार्थी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थी सरकारी स्कूल का छात्र होना चाहिए। पहले से ही प्राइवेट स्कूल में पढ़ रहे छात्र इस योजना का लाभ नहीं ले सकते। जिले से बीते वर्ष शिक्षा विभाग ने 15 स्कूलों सूची मुख्यालय भेजी थी। इनमें से 13 स्कूलों को रिजेक्ट किया गया था। महज दो स्कूलों को ही इस योजना में शामिल किया गया। इस बार भी ज्ञानदीप स्कूल राजौंद और शिक्षा भारती स्कूल कलायत का ही चयन हुआ है। इन दोनों स्कूलों को लगभग 50 विद्यार्थी अलग-अलग कक्षाओं में चिराग योजना के तहत पढ़ाई कर रहे हैं।


चिराग योजना के तहत दाखिला प्रक्रिया 10 अप्रैल तक जारी रहेगी। इस बार जिले में दो स्कूलों का चयन हुआ है। इसमें शिक्षा भारती स्कूल कलायत और ज्ञान दीप स्कूल राजौंद शामिल है। इस योजना के तहत प्राइवेट स्कूलों में विद्यार्थी कक्षा चौथी से लेकर बारहवीं तक दाखिला ले सकता है। -डा. विजय लक्ष्मी, जिला शिक्षा अधिकारी कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed