फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Apply online for Sainik School Entrance Exam by 30th

Kaithal News: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए 30 तक करें ऑनलाइन आवेदन

Tue, 28 Oct 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 28 Oct 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Apply online for Sainik School Entrance Exam by 30th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सैनिक स्कूल कुंजपुरा के प्रधानाचार्य गुरबीर सिंह ने बताया कि सैनिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छठी व नौवीं में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार स्कूल की वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ पर 30 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा का विवरण वेबसाइट पर उपलब्ध है।






उन्होंने बताया कि सैनिक स्कूल कुंजपुरा रक्षा मंत्रालय का एक प्रमुख संस्थान है, जिसका प्राथमिक लक्ष्य कैडेट्स को देश की सशस्त्र सेनाओं में अधिकारी बनने के लिए तैयार करना है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छठी कक्षा में प्रवेश के लिए लगभग 120 सीटें व कक्षा नौवीं में 20 सीटें उपलब्ध हैं। जिनमें 67 प्रतिशत सीटें हरियाणा के विद्यार्थियों व 33 प्रतिशत सीटें शेष भारत के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि कुल सीटों में 15 प्रतिशत अनुसूचित जाति, 7.5 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति व 27 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इसके साथ ही 25 प्रतिशत सीटें रक्षा कार्मिक (भूतपूर्व सैनिकों सहित)के लिए आरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि कक्षा छठी में प्रवेश लेने के लिए छात्र व छात्राओं की जन्म तिथि एक अप्रैल 2014 से 31 मार्च 2016 के बीच व कक्षा नौवीं में प्रवेश के लिए एक अप्रैल 2011 से 31 मार्च 2013 के बीच होनी चाहिए। प्रवेश की प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट व उम्मीदवार की चिकित्सा फिटनेस पर आधारित होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed