फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Apply online for Indian Air Force (Agniveer) till 28

Kaithal News: भारतीय वायु सेना (अग्निवीर) के लिए 28 तक करें ऑनलाइन आवेदन

Mon, 22 Jul 2024 07:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 22 Jul 2024 07:06 AM IST
विज्ञापन
Apply online for Indian Air Force (Agniveer) till 28
कैथल। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख के योग्य युवाओं की भारतीय वायु सेना में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर के रूप में भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। ये जानकारी विंग कमांडर एसवीजी रेड्डी ने दी। उन्हाेंने बताया कि जिसके लिए इन राज्यों के अविवाहित पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र युवा व युवतियां 8 जुलाई 2024 से 28 जुलाई 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बताया कि ऐसे युवा जिनका जन्म 3 जुलाई 2004 से तीन जनवरी 2008 के मध्य हुआ है, आवेदन करने के लिए पात्र हैं। आवेदक पुरुष एवं महिला अविवाहित होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी विज्ञापन या भारतीय वायु सेना भर्ती वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि पंजीकरण और परीक्षा शुल्क 550 रुपये प्लस जीएसटी निर्धारित किया गया है। ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन 18 अक्तूबर 2024 से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed